यूपी में हुए क्राइम पर बनी हैं ये सीरीज, इंस्पेक्टर अविनाश से भी खतरनाक इनकी कहानी

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UP Crime Series: जियो हॉटस्टार पर हाल ही में इंस्पेक्टर अविनाश का सीजन 2 रिलीज हुआ है। इंस्पेक्टर अविनाश यूपी में क्राइम की सच्ची कहानियों पर आधारित सीरीज है। अगर आपको ये सीरीज पसंद आई है, तो हम आपको ऐसी ही कुछ और सीरीज के नाम बता रहे हैं। 

यूपी में हुए क्राइम पर बनी हैं ये सीरीज, इंस्पेक्टर अविनाश से भी खतरनाक इनकी कहानी

उत्तर प्रदेश में एक दौर ऐसा था जब राज्य में क्राइम चरम पर था। उस वक्त के बहुत से किस्से-कहानियां आपने अपने घर में बड़ों से सुनी होंगी। अगर आपको उन कहानियां को जानने और सुनने की दिलचस्पी है, तो हम आपको ओटीटी पर मौजूद कुछ ऐसी सीरीज के नाम बता रहे हैं जो यूपी में क्राइम की सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं। इस लिस्ट में हम सबसे पहले आपको जियो हॉटस्टार की सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश के बारे में बता रहे हैं। इंस्पेक्टर अविनाश का सीजन 2 आज यानी 15 मई को ही जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुआ है।

इंस्पेक्टर अविनाश: उत्तर प्रदेश के सुपर कॉप इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा के जीवन और क्राइम के खिलाफ उनके ऑपरेशन्स पर ये सीरीज आधारित है। सीरीज का सीजन 2 जियो हॉटस्टार पर आज रिलीज हुआ है। वहीं, इस सीरीज का पहला सीजन साल 2023 में आया था। इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा की बात करें तो उनका असल नाम अविनाश चंद्र मिश्रा है। अविनाश मिश्रा यूपी में स्पेशल टास्क फोर्स के संस्थापक सदस्य थे।

सीरीज के पहले सीजन में 8 एपिसोड हैं। वहीं, दूसरे सीजन में 10 एपिसोड हैं। सीरीज को नीरज पाठक ने डायरेक्ट किया है। एक्टर रणदीप हुड्डा इस सीरीज में इंस्पेक्टर अविनाश की भूमिका में नजर आए हैं। रणदीप के अलावा, सीरीज में उर्वशी रौतेला, जाकिर हुसैन, फ्रैडी दारूवाला, गोविंद नामदेव और अमित सियाल जैसे कलाकार नजर आए हैं। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है।

रक्तांचल: 80 के दशक के पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश की क्राइम की सच्ची घटनाओं पर रक्तांचल आधारित है। इस सीरीज की कहानी वसीम खान नाम के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक टेंडर माफिया है। रक्तांचल उस वक्त के दो बड़े माफिया मुख्तार अंसारी और ब्रजेश सिंह की दुश्मनी पर आधारित सीरीज है। इस सीरीज को आप एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं।

रक्तांचल को रितम श्रीवास्तव ने डायरेक्ट किया है। इस सीरीज में क्रांति प्रकाश झा, निकितिन धीर, आशीष विद्यार्थी, प्रमोद पाठक और राजेश दुबे जैसे कलाकार नजर आए हैं। सीरीज के अब तक दो सीजन आ चुके हैं। इस सीरीज में दोनों सीजन मिलाकर 18 एपिसोड्स हैं। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 6.8 है।

रंगबाज: साल 2018 में रंगबाज का पहला सीजन रिलीज हुआ था। ये सीरीज यूपी के कुख्यात गैंगस्टर श्री प्रकाश शुक्ला के जीवन पर आधारित सीरीज है। ये सीरीज दिखाती है कि कैसे श्री प्रकाश शुक्ला क्राइम की दुनिया का इतना बड़ा नाम बन गया है। सीरीज का पहला सीजन उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर पर आधारित है। सीजन 2 की कहानी राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल सिंह से प्रेरित है और तीसरा सीजन बिहार के बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन के जीवन पर आधारित है।

रंगबाज में विनीत कुमार सिंह, अकांक्षा सिंह, जिमी शेरगिल, साकिब सलीम और तिग्मांशु धूलिया जैसे कलाकार नजर आए हैं। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है। इस सीरीज को आप जी5 पर देख सकते हैं। रक्तांचल को भाव धूलिया ने डायरेक्ट किया है।

भौकाल: भौकाल साल 2020 में रिलीज हुई क्राइम वेब सीरीज है। यह सीरीज 1996 बैच के यूपी कैडर के IPS अधिकारी नवनीत सिकेरा के जीवन पर आधारित सीरीज है। सीरीज में नवनीत के जीवन के उस हिस्से को उजागर किया है जब वो मुजफ्फरनगर के एसएसपी के रूप में वहां के क्राइम नेक्सस को खत्म करने और कानून व्यवस्था को बनाए रखने की कोशिश करते हैं।

भौकाल के अबतक दो सीजन आ चुके हैं। इस सीरीज के दोनों सीजन आप एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं। सीरीज को हर्मन बावेजा ने डायरेक्ट किया है। सीरीज में मोहित रैना लीड रोल में नजर आए हैं। इसके अलावा, सीरीज में अभिमन्यु सिंह, सिद्धांत कपूर और अमित के सिंह जैसे कलाकार नजर आए हैं। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।