OTT: 18 से 24 मई के बीच रिलीज हो रहीं ये 8 फिल्में और सीरीज, एक्शन से लेकर क्राइम शो तक का मिलेगा मजा

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

OTT Release: सीरीज और फिल्मों के दीवाने के लिए आनेवाला हफ्ता मजेदार होने वाला है। 18 से 24 मई तक ओटीटी पर बेहतरीन फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। इन सीरीज और फिल्मों में एक्शन से क्राइम शोज शामिल हैं।

OTT: 18 से 24 मई के बीच रिलीज हो रहीं ये 8 फिल्में और सीरीज, एक्शन से लेकर क्राइम शो तक का मिलेगा मजा

आनेवाला हफ्ता ओटीटी लवर्स के लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है। 18 मई से 24 मई के बीच अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक-दो नहीं बल्कि 8 फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। आप इन फिल्मों और सीरीज को घर में बैठकर आराम से एंजॉय कर सकते हैं। आनेवाले हफ्ते में जो फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, उनमें एक्शन से लेकर क्राइम तक शामिल है। आइए जानते हैं कब और कहां देख सकेंगे आप ये फिल्में और सीरीज।

  1. वांडा स्काइज: लेगेसी

जॉनर: स्टैंड-अप कॉमेडी स्पेशल

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 19 मई

क्या है शो: अमेरिकी स्टैंड-अप कॉमेडियन वांडा स्काइज का ये तीसरा नेटफ्लिक्स स्पेशल कॉमेडी शो है। ये शो वांडा स्काइज के ग्रेजुएशन स्कूल हैम्पटन यूनिवर्सिटी में परफॉर्म किया गया था। अब इस स्पेशल शो को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा रहा है।

2. देसी ब्लिंग

जॉनर: रियलिटी शो

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 20 मई

क्या है शो: देसी ब्लिंग में दुबई में रहने वाले भारतीय बिजेनसमैन और सेलेब्स की लाइफस्टाइल दिखाई जाएगी। सेलेब्स के जीवन में रुचि रखने वाले लोगों को ये शो खूब पसंद आनेवाला है। इस शो में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा भी नजर आएंगे। इसके अलावा शो में सतीश सनपाल, रिजवान साजन और पामला सेरेना जैसी हस्तियां नजर आएंगी।

3. टॉम क्लैंसीज जैक रायन घोस्ट वॉर

जॉनर: एक्शन थ्रिलर

ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो

रिलीज डेट: 20 मई

फिल्म के बारे में: जैक रयान घोस्ट वॉर जैक रायन सीरीज की छठी फिल्म है। यह एक जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जैक रायन न चाहते हुए भी एक बार फिर जासूसी की दुनिया में वापस आ गया है। फिल्म में जैक रायन के सामने एक खतरनाक अंतरराष्ट्रीय साजिश का खुलासा होगा। फिल्म को एंड्रयू बर्नस्टीन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में जैक रायन की भूमिका जॉन क्रैसिंस्की ने निभाई है।

4. द बोरोस

जॉनर: साइंस फिक्शन सीरीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 21 मई

प्लॉट: सीरीज को स्ट्रेनजर थिंग्स बनाने वाले डफर ब्रदर्स ने इस सीरीज को बनाया है। कहानी न्यू मैक्सिको के ऐसे टाउन की है जहां सिर्फ रिटायेरड लोग रहते हैं। वो अपना जीवन हंसी-खुशी बिता रहे होते हैं, लेकिन एक दिन उनका सामना होता है एक खतरनाक मॉनस्टर से। तब ये रिटायर्ड लोग ही हीरो बन अपने लोगों को बचाते हैं।

5. सिस्टम

जॉनर: कोर्टरूम ड्रामा

ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो

रिलीज डेट: 22 मई

ट्रेलर:

प्लॉट: सोनाक्षी सिन्हा इस फिल्म में एक वकील की भूमिका में नजर आएंगी। एक गरीब को इंसाफ दिलाने के लिए एक बेटी अपने ही पिता के खिलाफ कोर्ट में केस लड़ेगी। फिल्म में सोनाक्षी के अलावा विजयंत कोहली, ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म को अश्विनी अय्यर तिवारी ने डायरेक्ट किया है।

6. मधुविधु

जॉनर: रोमांटिक कॉमेडी

ओटीटी प्लेटफॉर्म: सोनी लिव

रिलीज डेट: 22 मई

प्लॉट: एक लड़की ऐसे घर में शादी करके आती है जहां पुरुषों की तीन पीढ़ियां बिना किसी महिला के रहती हैं। लव मैरिज अलग-अलग धर्मों में हुई होती है, शादी के बाद जो परिस्थितियां बनती हैं, वो आपको यकीनन मजेदार लगने वाली हैं। फिल्म 23 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह एक मलयालम भाषा की फिल्म है।

7. सतरंगी: बदले का खेल

जॉन: क्राइम ड्रामा सीरीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जी5

रिलीज डेट: 22 मई

प्लॉट: अपने पिता की तरह ही बबलू महतो को लौंडा नाच की दुनिया में ठकेल दिया जाता है। उसके जीवन का संघर्ष तब शुरू होता है जब उसके पिता की हत्या कर दी जाती है। सीरीज में आप देखेंगे कि कैसे बबलू अपने पिता की मौत का बदला लेता है। सीरीज को जय बसंत सिंह ने डायरेक्ट किया है। इस सीरीज में कुमुद मिश्रा और अंशुमान पुष्कर जैसे कलाकार नजर आएंगे।

8. अनदेखी

जॉनर: क्राइम थ्रिलर

ओटीटी प्लेटफॉर्म: सोनी लिव

रिलीज डेट: 22 मई

प्लॉट: अनदेखी के तीन सीजन आ चुके हैं। चौथा सीजन अभी चल रहा है। हर शुक्रवार चौथे सीजन के दो नए एपिसोड रिलीज किए जाते हैं। 22 मई, शुक्रवार को दो नए एपिसोड आएंगे। अनदेखी के अबतक के एपिसोड में आपने देखा कि सुरेंदर अटवाल का राज रिंकू के सामने आ चुका है। रिंकू अपने पिता से ही बदला लेने पर उतर आया है। अपकमिंग एपिसोड में आपको धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिलेगा।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।