वीकेंड के लिए बेस्ट हैं साउथ की ये 6 फिल्में, 8.5 है एक की आईएमडीबी रेटिंग
Best South Movies: अगर आप इस वीकेंड कुछ बेहतरीन और दिल को छू लेने वाला देखना चाहते हैं, तो ओटीटी पर स्ट्रीम हो रहीं साउथ की ये फिल्में बिंज वॉच कर सकते हैं।

आज शुक्रवार, 8 मई 2026 है और वीकेंड की शुरुआत हो चुकी है! अगर आप इस फुर्सत के समय में कुछ बेहतरीन और दिल को छू लेने वाली कहानियों की तलाश में हैं, तो साउथ की ये फिल्में आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए। आपके लिए हमने प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम कर रहीं कुछ बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट तैयार की है।
1. ओम शांति ओशाना (Ohm Shanthi Oshaana)
ओटीटी: जियोहॉटस्टार
IMDb रेटिंग: 7.7
जॉनर: रोमांटिक कॉमेडी
एक्टर: निविन पॉली, नाजरिया नाजिम
कहानी: ये एक प्यारी और हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी है। कहानी पूजा नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे गिरी (निविन पॉली) नाम के लड़के से प्यार हो जाता है। फिल्म पूजा के नजरिए से दिखाई गई है कि कैसे वह सालों तक अपने प्यार का पीछा करती है और मैच्योर होती है।
2. उस्ताद होटल (Ustad Hotel)
ओटीटी: जियोहॉटस्टार
IMDb रेटिंग: 8.2
जॉनर: ड्रामा
एक्टर: दुलकर सलमान, थिलकन, नित्या मेनन
कहानी: ये कहानी एक फौजी (दुलकर सलमान) की है, जो शेफ बनना चाहता है। जब उसके पिता उसे सपोर्ट नहीं करते, तो वह अपने दादाजी के पास कालीकट चला जाता है। वहां वह उस्ताद होटल में न केवल खाना बनाना सीखता है, बल्कि यह भी समझता है कि असली जायका दूसरों का पेट भरने और उनकी दुआएं लेने में है।
3. प्रेमम (Premam)
ओटीटी: जियोहॉटस्टार
IMDb रेटिंग: 8.3
जॉनर: कमिंग-ऑफ-एज रोमांस
एक्टर: निविन पॉली, साई पल्लवी, मडोना सेबेस्टियन
कहानी: ये फिल्म प्रेमम जॉर्ज (निविन पॉली) की जिंदगी के तीन अलग-अलग पड़ावों के बारे में है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि प्यार कैसे प्रेमम को बदलता है और अंत में उसे अपनी असली खुशी कहां मिलती है।
4. हृदयम (Hridayam)
ओटीटी: जियोहॉटस्टार
IMDb रेटिंग: 8
जॉनर: म्यूजिकल ड्रामा / रोमांस
एक्टर: प्रणव मोहनलाल, कल्याणी प्रियदर्शन, दर्शना राजेंद्रन
कहानी: अरुण नीलकंदन (प्रणव मोहनलाल) की ये कहानी आपको अपने कॉलेज के दिनों की याद दिला देगी। फिल्म अरुण के कॉलेज लाइफ, उसके पहले प्यार, गलतियों, दिल टूटने और जिम्मेदार इंसान बनने के सफर को खूबसूरती से दिखाती है।
5. पूक्कालाम (Pookkaalam)
ओटीटी: जियोहॉटस्टार
IMDb रेटिंग: 7.3
जॉनर: फैमिली ड्रामा
एक्टर: विजयाराघवन, के.पी.ए.सी. लीला, बासिल जोसेफ
कहानी: यह फैमिली ड्रामा है। कहानी एक 100 साल के बुजुर्ग जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है। जब परपोती की सगाई होने वाली होती है, तब एक पुराना रहस्य सामने आता है, जिससे पूरे परिवार में उथल-पुथल मच जाती है।
6. कुंबलंगी नाइट्स (Kumbalangi Nights)
ओटीटी: प्राइम वीडियो
IMDb रेटिंग: 8.5
जॉनर: ड्रामा
एक्टर: शेन निगम, सौबिन शाहिर, फहाद फासिल
कहानी: ये केरल के कुंबलंगी गांव में रहने वाले चार भाइयों की कहानी है, जिनकी आपस में बिल्कुल नहीं बनती। लेकिन जब उनकी जिंदगी में चुनौतियां आती हैं तब वे कैसे एक-दूसरे का साथ देखते हैं ये देखना बहुत ही मजेदार है। फहाद फासिल का किरदार इसमें जबरदस्त है।
टिप: अगर आप इस वीकेंड शांति और सुकून वाली फिल्में देखना चाहते हैं, तो 'उस्ताद होटल' या 'हृदयम' से शुरुआत कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


