अगर थ्रिलर के शौकीन हैं तो मिस न करें राघव जुयाल की ये 8 एपिसोड सीरीज, 8.1 रेटिंग के साथ दिमाग कर देगी सुन्न!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राघव जुयाल पिछले कुछ समय से काफी छाए हुए हैं। अब हम उनकी एक मिस्ट्री सस्पेंस से भरी वेब सीरीज के बारे में बताने वाले हैं जिसे काफी पसंद किया गया है।

raghav juyal web series gyaarah gyaarah
राघव जुयाल की ये 8-एपिसोड सीरीज ग्यारह ग्यारह

अगर आपको थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्में और वेब सीरीज पसंद हैं तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताने वाले हैं जिसे काफी पसंद किया गया है। इस सीरीज को सबसे ज्यादा देखा गया था जब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई थी। इस सीरीज के स्टार हैं राघव जुयाल और इसका क्लाइमेक्स ऐसा है जिसे देखकर आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे।

कौनसी है वो थ्रिलर सस्पेंस वेब सीरीज

जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं वो है ग्यारह ग्यारह। यह एक एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। इस सीरीज को उमेश भट्ट ने डायरेक्ट किया है। यह 8 एपिसोड की वेब सीरीज, कोरियन ड्रामा सिग्नल का ऑफिशियल अडैप्शन है।

क्या है ग्यारह ग्यारह की स्टोरी

यह कहानी एक रहस्यमय वॉकी-टॉकी से शुरू होती है। इसमें 2 अलग-अलग समय के पुलिस ऑफिसर को दिखाया जाता है जो हर रात ठीक 11:11 बजे सिर्फ 60 सेकंड के लिए एक रहस्यमय वॉकी-टॉकी के जरिए आपस में जुड़ते हैं। इसमें 1990 के दशक के एक वरिष्ठ जासूस शौर्य अंथवाल (धैर्य करवा) और वर्तमान समय (2016) के युवा पुलिस अधिकारी युग आर्या (राघव जुयाल) की कहानी को दिखाया गया है।

दोनों को सुलझाना है केस जिनका है कनेक्शन

दोनों मिलकर पिछले 15 सालों से अनसुलझे पड़े मर्डर और डरावने मामलों की गुत्थी सुलझाने की कोशिश करते हैं। इस वॉकी-टॉकी पर लिया गया हर एक फैसला और कार्रवाई वर्तमान (Present) और अतीत (Past) दोनों की घटनाओं को बदलने लगती है जिससे कहानी में जबरदस्त खतरनाक मोड़ आते हैं।

कहां देखें ये सीरीज

अगर आपको ग्यारह ग्यारह देखनी है तो इसे आप जी5 पर देख सकते हैं। इस सीरीज को उमेश भट्ट ने डायरेक्ट किया है और इसमें राघव जुयाल, धैर्या और कृतिका कामरा लीड रोल में हैं।

कितनी है आईएमडीबी रेटिंग

राघव की इस वेब सीरीज को आईएमडीबी पर 8.1 रेटिंग मिली है जो कि काफी अच्छी है।

मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज

इस सीरीज में राघव के काम को काफी पसंद किया गया था। 'ग्यारह ग्यारह' वेब सीरीज ZEE5 पर रिलीज होते ही एक खास रिकॉर्ड बनाया था। यह सीरीज 9 अगस्त 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुई थी।

आईएमडीबी की मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज में थी शामिल

इतना ही नहीं यह सीरीज IMDb की साल 2024 की मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज की लिस्ट में भी शामिल थी। टाइम ट्रैवल पर बनी इस सीरीज की क्रिटिक्स ने भी खूब तारीफ की थी और हर एपिसोड को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजअगर थ्रिलर के शौकीन हैं तो मिस न करें राघव जुयाल की ये 8 एपिसोड सीरीज