
सुनील ग्रोवर ने उतारी आमिर खान की नकल, एक्टर बोले; 'मैं उसे मिमिक्री नहीं कहूंगा…'
द ग्रेट इंडियन कपिल शो के लेटेस्ट एपिसोड में सुनील ग्रोवर आमिर खान बनकर आए। आमिर खान ने भी सुनील ग्रोवर की मिमिक्री पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत मजेदार लगा, वो पूरा एपिसोड देखेंगे।
द ग्रेट इंडियन कपिल शो पर सुनील ग्रोवर अक्सर अपनी मिमिक्री से दर्शकों को हंसाते रहे हैं। उन्होंने शो के लेटेस्ट एपिसोड में आमिर खान की मिमिक्री की। सुनील ग्रोवर आमिर खान की तरह हेयरस्टाइल और उनकी तरह ही ड्रेसिंग करके पहुंचे। सुनील ग्रोवर ने अपनी मिमिक्री से सभी को खूब हंसाया। आमिर खान ने भी सुनील ग्रोवर की खुद की मिमिक्री पर रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ क्लिप्स देखी हैं और अब वो पूरा एपिसोड देखेंगे।
सुनील ग्रोवर की मिमिक्री पर क्या बोले आमिर खान
बॉलीवुड हंगामा से खास बातचीत में आमिर खान ने कहा कि सुनील को द ग्रेट इंडियन कपिल शो में खुदकी मिमिक्री करते हुए देखकर उन्हें बेहद खुशी हुई। उन्होंने कहा, "मैं उसे मिमिक्री भी नहीं कहूंगा। वो बहुत सही थी, मुझे ऐसा लग रहा था कि मैं खुदको देख रहा हूं। मैंने एक छोटी क्लिप देखी है, और अब मैं वो पूरा एपिसोड देखूंगा।"
आमिर खान को पसंद आई सुनील की मिमिक्री
आमिर खान ने आगे कहा, “मैंने जो देखा उसकी कोई कीमत नहीं है। मैं इतना हंस रहा था कि सांस तक नहीं ले पा रहा था। उसमें कुछ गलत नहीं था। मैं ही शायद सबसे जोर से हंसा होंगा।”
मेहमान बनकर पहुंचे कार्तिक और अनन्या
द ग्रेट इंडियन कपिल शो के लेटेस्ट एपिसोड में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे मेहमान बहनकर पहुंचे। इसी एपिसोड में सुनील ग्रोवर आमिर खान की तरह बनकर आए। अपने एक्ट के दौरान सुनील ग्रोवर ने आमिर खान की तरह बनकर पैप्स से बात की। कार्तिक और अनन्या की हाल ही में फिल्म रिलीज हुई है। फिल्म का नाम है तू मेरी मैं तेरा तू मेरी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




