शहजाद ने सरेआम स्वरा को कहा 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग वाली, एक्ट्रेस बोलीं...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच राइज एंड फॉल में अब समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच हंसी-मजाक का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी हंसी-मजाक के दौरान शहजाद ने स्वरा को कहा कि वो ‘टुकड़े’ गैंग से आती हैं। 

Swara Bhasker and Shehzad Poonawalla in Rise and Fall
राइज एंड फॉल में स्वरा और शहजाद की नोकझोंक

प्राइम वीडियो के राइज एंड फॉल शो में स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला नजर आ रहे हैं। शो में दोनों की शुरुआत एक बड़ी लड़ाई से हुई थी, लेकिन अब स्वरा और शहजाद पूनावाला के रिश्तों में बदलाव आ रहा है। दोनों के बीच अब हल्का-फुल्का हंसी-मजाक भी हो रहा है। ऐसे ही एक मजाक के दौरान शहजाद ने स्वरा को उनके मुंह पर बोला कि वो 'टुकड़े' (टुकड़े-टुकड़े) गैंग से आती हैं।

शो में अकेले पड़े शहजाद पूनावाला

सिवेत तोमर के शो से बाहर होने के बाद से ही पेंटहाउस में लोगों ने शहजाद पूनावाला से दूरी बना ली है। कोई भी शहजाद से बात करना पसंद नहीं कर रहा है। ऐसे में स्वरा इकलौती हैं जो शहजाद से बातचीत कर रही हैं।

शहजाद पूनावाला को मिला स्वरा भास्कर का साथ

स्वरा भास्कर कई मौकों पर शहजाद पूनावाला को समझाती भी नजर आई हैं। आज के एपिसोड में देखने को मिला कि शहजाद ने प्रियंका चाहर चौधरी को गोल्ड डिगर बताया था। उनकी इस बात से भी पेंटहाउस वाले काफी नाराज थे। कोई भी उनसे बात नहीं कर रहा था। इसके बाद शहजाद बाथरूम एरिया में जाते हैं। वहां, स्वरा मौजूद होती हैं। शहजाद को देखकर स्वरा उनसे पूछती हैं कि वो ठीक हैं? इसपर शहजाद कहते हैं कि उन्होंने तय किया है कि वो आज सारा दिन वर्कआउट करते हुए गुजारेंगे। वो खुद को नेगेटिविटी से दूर रखना चाहेंगे।

शहजाद पूनावाला को स्वरा भास्कर ने समझाया

इस पर स्वरा भास्कर उन्हें समझाती हैं कि उन्हें खाना खाना चाहिए। वो इतने तनावपूर्ण माहौल में और ऊपर से वो खाना भी नहीं खा रहे हैं इसलिए उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है। इसके बाद शहजाद कहते हैं कि उन्हें पता है कि उनके शरीर को खाने की जरूरत नहीं है। वो दिल्ली में भी ऐसे ही रहते हैं। स्वरा भास्कर बोलती हैं कि लेकिन दिल्ली में इतना तनाव नहीं होता होगा। इस पर शहजाद कहते हैं कि दिल्ली में इससे भी ज्यादा तनाव वाला माहौल होता है। राजनीति में बहुत तनाव है। स्वरा उन्हें फिर समझाती हैं कि बाहर वो अपनी शर्तों पर काम करते हैं। ऐसे बंद कमरे में नहीं।

शहजाद पूनावाल का स्वरा भास्कर पर तंज

इसके बाद शहजाद वहां से जाने लगते हैं कि तभी स्वरा उनसे कहती हैं कि वो सॉकेट में प्रेस करने वाली मशीन प्लग कर दें। वो कहती हैं कि आप अपने मसल्स का उपयोग करें और इसे प्लग कर दें। इस पर शहजाद कहते हैं कि हर चीज में मसल्स नहीं लगानी होती हैं, दिमाग भी लगाना होता है।

स्वरा और शहजाद की मजेदार नोकझोंक

इसके बाद जब स्वरा शहजाद से पूछती हैं कि क्या प्लग लगाने के लिए उन्हें पेन की जरूरत है? तभी शहजाद वहीं पर रखा हुआ कुछ उठाते हैं और कहते हैं कि ये सामने रखा है। स्वरा जवाब देती हैं कि उन्हें दिखा नहीं। इस पर शहजाद कहते हैं- यही तो दिक्कत है आप लोगों की जो चीज सामने है उसे देखना नहीं चाहते हैं। शहजाद प्रेस का तार प्लग करने के बाद कहते हैं- स्वरा हर चीज साइज की बात नहीं होती है,बुद्धि की भी बात होती है, लेकिन दुर्भाग्यवश जो आप लोगों का गैंग है न…

शहजाद ने स्वरा को बताया ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग वाली

शहजाद वहां से जा रहे होते हैं कि तभी स्वरा उनसे कहती हैं कौन सा गैंग? शहजाद कहते हैं - ‘टुकड़े…’। शहजाद ये कहकर हंसने लगते हैं। वहीं, स्वरा उनसे हंसते हुए ही कहती हैं भाड़ में जाओ। फिर स्वरा शहजाद से कहती हैं कि वो ढीठ आदमी हैं।

शहजाद को लेफ्टिस्ट सोच वाले लोगों के साथ छोड़ेंगी स्वरा भास्कर

इस बातचीत के दौरान शहजाद ये भी कहते हैं कि वो कहती हैं कि वो लोग बाहर मिलेंगे नहीं, लेकिन वो उनसे मिलेंगे और उनकी डिबेट होगी। स्वरा भी शहजाद की टांग खींचते हुए कहती हैं कि वो उन्हें लेफ्टिस्ट सोच वाले लोगों के साथ एक कमरे में छोड़ देंगी। स्वरा की ये बात सुनकर शहजाद पूनावाला अपने हाथ जोड़ लेते हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजशहजाद ने सरेआम स्वरा को कहा 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग वाली, एक्ट्रेस बोलीं...