कपिल शर्मा के शो पर समय रैना के कमेंट्स पर बोले सुनील पाल- मानसिक रूप से तैयार नहीं था, जो हुआ..
कपिल शर्मा के शो पर समय रैना ने सुनील पाल को ठीक-ठाक रोस्ट कर दिया। इसके बाद सुनील पाल बोले थे कि उन्हें बुरा नहीं लगा। हालांकि धीरे-धीरे उनके विचार बदल रहे हैं। अब उन्होंने कुछ और कहा है।

कपिल शर्मा के द ग्रेट इंडियन कपिल शो पर इस बार 3 कॉन्ट्रोवर्शियल लोग आए थे। वर्ल्ड लाफ्टर डे पर रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना और सुनील पाल कपिल के गेस्ट थे। शो में समय ने सुनील पाल को काफी रोस्ट किया। लोगों को इस पर हंसी आई पर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर कमेंट्स किए कि सुनील पाल को शायद अच्छा नहीं लगा। पहले तो सुनील पाल भी इसे कॉमेडी का हिस्सा बता रहे थे लेकिन अब एक इंटरव्यू में उन्होंने कुछ और कहा है।
मैं मानसिक रूप से तैयार नहीं था
कपिल के शो पर सुनील पाल और समय रैना के बीच जो हुआ वो कुछ लोगों को अजीब लगा। हालांकि कई लोगों ने एपिसोड को एंजॉय भी किया गया। उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें पता था कि शो में समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया आ रहे हैं या कुछ बताया गया था? इस पर सुनील ने जी स्विच को बताया, 'मुझे कहा गया था कि समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया वो शो में होंगे और आप भी होंगे लेकिन आपको परफॉर्म करना है। मुझे स्टैंडअप करने के लिए बुलाया गया था तो मैं स्टैंडअप की तैयारी करके गया था लेकिन इत्तेफाक से वहां स्टैंडअप नहीं हुआ, वहां ये सब हुआ। मैं मानसिक रूप से तैयार भी नहीं था इस चीज के लिए। मैं इसे धोखा नहीं कह सकता लेकिन जो मैंने सोचा था वो वहां नहीं हुआ पर जो मैंने सोचा नहीं था वो हुआ।'
पहले क्या बोले थे सुनील पाल
बता दें कि शो के बाद सुनील पाल ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा था कि कपिल के शो पर समय ने जो किया उन्हें अपमानजनक नहीं लगा क्योंकि ये कॉमेडी शो था। सुनील ने कहा था, 'एक-दूसरे की टांग खींचना ही फॉर्मैट होता है। अगर कोई आपके सामने आता है तो आप उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाते, उन पर मजाक करते हैं। मैंने उस पर पंचलाइन बनाईं और उसने भी ऐसा किया।'
जेन-जी की गालियों से है दिक्कत
सुनील ने बोला था कि कोई सीरियस जगह होती तो उनकी प्रतिक्रिया अलग होती। उन्होंने बोला कि पर्सनली कोई दुश्मनी नहीं है बस विचार नहीं मिलते। सिर्फ समय से ही नहीं बल्कि सारे जेन-जी कॉमेडियन्स से जो कि गालियों के भरोसे रहते हैं। सुनील बोले थे, 'अगर आपके पास टैलेंट, एजुकेशन और अलग-अलग प्लेटफॉर्म की पहुंच है तो आपका कॉन्टेंट ऐसा नहीं होना चाहिए।'
क्या है समय-सुनील कॉन्ट्रोवर्सी
बीते साल जब समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट पर रणवीर इलाहाबादिया के पेरेंट्स पर आपत्तिजनक कमेंट्स से बवाल मचा था। इसके बाद सुनील पाल ने समय रैना को भला-बुरा बोला था और आतंकवादी तक कह दिया।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


