'अर्चना को पेमेंट दे दो तो खाली हवा पे हंसेगी', कपिल के शो में हुई रोस्टिंग पर भड़के सुनील पाल, बोले- फिक्स था
Sunil Pal Reacts to Roasting on Kapil Show: सुनील पाल ने हाल ही में कपिल शर्मा शो में हुई अपनी रोस्टिंग पर रिएक्ट किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें कहा गया था कि उन्हें वहां स्डैंअप करना है, वो उस तैयारी से गए थे, लेकिन वहां उन्हें स्टैंडअप नहीं करने दिया।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में हाल ही में सुनील पाल मेहमान बनकर पहुंचे थे। उस एपिसोड में समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया भी पहुंचे थे। समय रैना ने जमकर सुनील पाल को रोस्ट किया था। उस एपिसोड के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई लोगों ने कहा कि सुनील पाल को वहां बुलाकर उनकी इंसल्ट की गई। उनके खिलाफ प्लानिंग करके उन्हें बुलाया गया था। अब इस बारे में सुनील पाल ने भी अपनी राय सामने रखी है।
‘अभिमन्यु की तरह घेर लिया गया था मुझे’
सुनील पाल ने कहा कि उन्हें कहा गया था कि उन्हें शो पर आकर एक स्टैंडअप परफॉर्म करना था। वो उस तैयारी के साथ वहां गए थे, लेकिन वहां उनसे स्टैंडअप परफॉर्म नहीं कराया गया। सूरज कुमार (पॉडकास्ट) ने सुनील पाल से कहा कि उन्हें शो देखने के बाद ऐसा लगा कि माहौल एक साइड का हो गया था, वो सारे लोग आपको इंसल्ट कर रहे थे। इसपर सुनील पाल ने कहा- अच्छा तुमने नोट किया ना कि एक तरफा माहौल हो गया था। मतलब अभिमन्यु की तरह घेर लिया गया था मुझे।
नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में क्या बोले सुनील पाल
सुनील पाल ने आगे कहा कि कुछ लोगों ने उस एपिसोड के रिव्यू किए, उसमें कहा गया कि जानबूझकर सुनील पाल के जोक पर हंसा नहीं गया। हो सकता है कम हंसे हों, मैं मानने को तैयार हूं। इसके बाद सुनील पाल ने नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर बात की। उन्होंने कहा- "भैया मेरे जोक पर नहीं हंसना है, लेकिन उसके (समय रैना) छोटे से जोक पर ज्यादा हंसना है। अरे माइंड ब्लोइंग, टू गुड यार....नवजोत सिंह सिद्धू जिसने 20 साल बड़े-बड़े कॉमेडियन को सुना है, वो आदमी छोटे से जोक पर कह रहा है- टू गुड। आजा गुरू गले मिल। तू तो कपिल है। तू नेक्स्ट कपिल है।"
अर्चुना पूरन सिंह के बारे में कही ये बात
सुनील पाल ने अर्चना पूरन सिंह को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, “अर्चना को पेमेंट दे दो तो खाली हवा पे हंसेगी कि ओह कितनी अच्छी हवा भरी है। वो नहीं हंस रही है तो इसका मतलब तुम्हें नहीं लगा कि कहीं से प्लानिंग की बदबू आ रही थी।”
सुनील पाल ने आगे कहा कि उन लोगों के बीच कोई मनमुटाव नहीं है। उन्होंने कहा कि दर्शकों ने जो नोट किया वो नोट किया। अगर ऐसा लगता है तो मैं किसी पे दोष नहीं दूंगा। हो सकता है उन्होंने वैसा प्लानिंग ही किया हो कि यार सुनील पाल को बुलाते हैं क्योंकि इनको (समय और नए कॉमेडियन्स) रोस्ट वो करता है और उसको ये लोग रोस्ट करते हैं। तो ये मेड फॉर ईच अदर हैं। ये कौरव पांडव वाला मामला है। इनको बुलाओ तो युद्ध में मजा आएगा।
नेटफ्लिक्स नहीं नेट फिक्स था
उन्होंने कहा कि उन लोगों ने सोचा कि सुनील पाल को थोड़ा सा डाउन रखेंगे क्योंकि Netflix के हीरो तो ये लोग हैं ना। सुनील पाल ने कहा- एक तो कपिल शर्मा शो के सारे कलाकार उनके हीरो हैं। ऊपर से ये जो यूट्यूबर्स हैं, जो जितने लोग जो ओटीटी पर आते हैं, गाली गलौज करते हैं वो सब Netflix के हीरो हैं। तो मुझे लगता है कि ‘नेट फिक्स’ था वो। वो Netflix नहीं, वो ‘नेट फिक्स’ था।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


