Top 10 Series 2023: ये हैं सबसे ज्यादा सर्च की गईं टॉप 10 सीरीज; आपने सारी देख लीं, कोई मिस तो नहीं कीं?

Dec 11, 2023 09:58 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Top 10 Most Searched OTT Web Series 2023: साल 2023 में कई सारी वेब सीरीज रिलीज हुई हैं। लेकिन, इन 10 के बारे में गूगल पर सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया है। आपने सारी देख लीं? कोई मिस तो नहीं की हैं न?

Top 10 Series 2023: ये हैं सबसे ज्यादा सर्च की गईं टॉप 10 सीरीज; आपने सारी देख लीं, कोई मिस तो नहीं कीं?

Most Searched Web Series 2023: साल 2023 में गूगल पर सबसे ज्यादा बार सर्च की जाने वालीं वेब सीरीज की लिस्ट सामने आ गई है। इस लिस्ट में 10 ऐसी वेब सीरीज के नाम दिए गए हैं जिनके बारे में इस साल सबसे ज्यादा बार पढ़ा गया है। यदि आप बिंज वॉच करने के शौकीन हैं तो इस लिस्ट के जरिए अपने वीकेंड को प्लान कर सकते हैं। अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ कौन-सी वेब सीरीज देखनी है ये तय करते हैं। यहां टॉप-10 वेब सीरीज के ओटीटी प्लेटफॉर्म से लेकर उनकी आईएमडीबी रेटिंग तक की डिटेल दी गई है।

1. टॉप-10 वेब सीरीज की इस लिस्ट में नंबर 1 पर शाहिद कपूर की 'फर्जी' है। बता दें, अमेजन प्राइम की इस वेब सीरीज को आईएमडीबी पर 8.4 रेटिंग मिली है। इसमें शाहिद कपूर के साथ-साथ विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिका में हैं। 

2. दूसरे नंबर पर ‘वेडनेसडे’ है। ये यूएसए की वेब सीरीज है। आप इस हॉरर कॉमेडी वेब सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसे आईएमडीबी पर 8.1 रेटिंग दी गई है।

3. तीसरे नंबर पर ‘असुर’ है। अरशद वारसी की ये वेब सीरीज जियो सिनेमा पर उपलब्ध है। इसके दो सीजन आ चुके हैं। इस वेब सीरीज को आईएमडीबी पर 8.5 रेटिंग मिली है।

4. नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘राणा नायडू’ को इस लिस्ट में चौथा स्थान दिया गया है। आईएमडीबी पर 7.1 रेटिंग हासिल करने वाली इस वेब सीरीज में वेंकटेश दग्गुबाती और राणा दग्गुबाती मुख्य भूमिका में हैं।

5. आईएमडीबी पर 8.8 रेटिंग हासिल करने वाली वेब सीरीज ‘द लास्ट ऑफ अस’ पांचवें नंबर पर है। कनाडा की इस वेब सीरीज को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। 

6. ‘स्कैम 2003’ को 6वें स्थान पर रखा गया है। ये वेब सीरीज सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है। आईएमडीबी पर इसे 8 रेटिंग मिली है।  

7. सातवें नंबर पर कोई वेब सीरीज नहीं है बल्कि टीवी का सबसे विवादित रिएलिटी शो है। इस रिएलिटी शो का नाम ‘बिग बॉस 17’ है। आप इसके एपिसोड जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। 

8. आठवें स्थान पर नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘गन्स एंड गुलाब्स’ है। राजकुमार राव और दुलकर सलमान की वेब सीरीज को आईएमडीबी पर 7.7 रेटिंग मिली है। 

9. नौवें नंबर पर नेटफ्लिक्स की बोल्ड वेब सीरीज ‘सेक्स लाइफ’ ने जगह बनाई है। इसे आईएमडीबी पर 5.6 रेटिंग दी गई है।

10. वहीं दसवें नंबर पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज ‘ताजा खबर’ का नाम है। इसे आईएमडीबी पर 8.1 रेटिंग मिली है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।