Hindi Newsमनोरंजन न्यूज़वेब सीरीजPriyanka Chopra Citadel Garmi Tooth Pari and these web series weekend binge watch

वीकेंड बिंज वॉच का है प्लान, तो प्रियंका चोपड़ा की 'सिटाडेल' सहित देखें ये वेब सीरीज और फिल्म

1 मई को छुट्टी घोषित होने की वजह से इस बार लंबा वीकेंड है। ऐसे में अगर आप घर पर हैं तो ओटीटी पर कुछ देखने का प्लान बना सकते हैं। इनमें प्रियंका चोपड़ा की सिटाडेल भी शामिल है। इस लिस्ट पर एक नजर डालें।

वीकेंड बिंज वॉच का है प्लान, तो प्रियंका चोपड़ा की 'सिटाडेल' सहित देखें ये वेब सीरीज और फिल्म
Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईFri, 28 April 2023 07:51 PM
हमें फॉलो करें

सिनेमाघरों में ऐश्वर्या राय की 'पोन्नियिन सेलवन 2' के अलावा कोई बड़ी फिल्म नहीं आई है। 1 मई को भी छुट्टी है। ऐसे में लंबा वीकेंड है। इस हफ्ते घर बैठे ओटीटी पर वक्त बिताने का प्लान है तो कई प्लेटफॉर्म पर बेहतरीन वेब सीरीज और फिल्म आपके लिए मौजूद है। ये वेब सीरीज और फिल्म हाल ही में रिलीज हुई हैं जिनमें एक्शन से लेकर पॉलिटिकल थ्रिलर तक देखने को मिलेगा। अगर आप ऐसा ही कुछ खोज रहे हैं तो हम आपके लिए यह आसान कर देते हैं। इस लिस्ट में बताते हैं लेटेस्ट रिलीज के बारे में जो अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। 

सिटाडेल
प्रियंका चोपड़ा के फैन्स लंबे समय से उनकी वेब सीरीज 'सिटाडेल' का इंतजार कर रहे थे। वेब सीरीज 28 अप्रैल को रिलीज की गई। प्रियंका के अलावा इसमें रिचर्ड मेडेन मुख्य रोल में हैं। एक्शन पैक्ड यह थ्रिलर प्राइम वीडियो पर है। फिल्म के एक्टर्स पिछले कुछ समय से इसका जमकर प्रमोशन कर रहे थे। अब दर्शकों के सामने वेब सीरीज है। वीकेंड पर देखने के लिए 'सिटाडेल' परफेक्ट शो है।

गर्मी
अगर आपको पॉलिटिकल थ्रिलर देखने में मजा आता है तो सोनी लिव पर 'गर्मी' देख सकते हैं। इसका निर्देशन तिग्मांशु धूलिया ने किया है। फिल्म के कलाकारों में व्योम यादव, पुनीत सिंह, विनीत कुमार सहित अन्य एक्टर्स हैं। वेब सीरीज 21 अप्रैल को रिलीज की गई है।

टूथ परी: व्हेन लव बाइट्स
नेटफ्लिक्स पर 'टूथ परी: व्हेन लव बाइट्स' 20 अप्रैल को रिलीज की गई। यह एक रोमांटिक थ्रिलर फैटेंसी है। सीरीज को एंडेमॉल ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में शांतनु माहेश्वरी, तान्या मानिकतला, तिलोतमा शोम, सिकंदर खेर और आदिल हुसैन हैं। वीकेंड पर नेटफ्लिक्स की इस वेब सीरीज को जरूर देखना चाहिए।

नोवोलैंड: ईगल फ्लैग
इसकी कहानी तीन युवाओं लू गुई चेन, जी ये, और यू रान की है। तीनों दुष्ट सरदार और अंधेरी ताकतों के खिलाफ संघर्ष करते हैं। सीरीज 'नोवोलैंड: ईगल फ्लैग' साल 2019 में आई इसी नाम से उपन्यास पर आधारित है। सीरीज को एमएक्स प्लेयर पर देखा जा सकता है। 

यू-टर्न
जी 5 पर रिलीज सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म 'यू टर्न' में अलाया एफ लीड रोल में हैं। उन्होंने राधिका का रोल किया है। उन्हें यह काम दिया जाता है कि वह पता करें के कैसे एक फ्लाईओवर के यू-टर्न पर एक्सीडेंट हो रहा है। यह 2016 में आई कन्नड़ फिल्म की हिंदी रीमेक है। 

ऐप पर पढ़ें