Aarya 3 Release Date: सुष्मिता सेन ने शेयर किया वीडियो, लिखा- शेरनी वापस आ रही है; यूजर्स बोले- आर्या 3
Aarya 3 Release Date Out: सुष्मिता सेन ने बड़े ही अलग अंदाज में 'आर्या 3' की रिलीज डेट अनाउंस की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अनाउंसमेंट वीडियो शेयर करते हुए लिखा- शेरनी के लौटने का वक्त आ गया है।

सुष्मिता सेन की 'आर्या 3' साल 2023 की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज में से एक है। फैंस इस सीरीज के तीसरे पार्ट का बड़े ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सुष्मिता सेन ने 'आर्या 3' की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। सुष्मिता सेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। उनके द्वारा शेयर किए गए वीडियो में किसी भी फिल्म का या फिर सीरीज का नाम नहीं लिखा है। न ही उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए किसी फिल्म या सीरीज का जिक्र किया। उन्होंने बस इतना लिखा, 'शेरनी के लौटने का वक्त आ गया है'। बस इतने में ही फैंस समझ गए कि वह 'आर्या 3' की बात कर रही हैं।
दो साल बाद आ रहा है तीसरा पार्ट
सुष्मिता सेन द्वारा शेयर किए गए वीडियो में 'आर्या 3' की रिलीज डेट 3 नवंबर बताई जा रही है। बता दें, इस सीरीज का पहला पार्ट साल 2020 में आया था। सुष्मिता सेन ने डायरेक्टर राम माधवानी के निर्देशन में बनी 'आर्या' के जरिए एक्टिंग की दुनिया में वापसी की थी। फिर इसका दूसरा सीजन साल 2021 में आया। फैंस को लगा कि तीसरा सीजन साल 2022 में आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं अब दो साल के इंतजार के बाद सुष्मिता सेन की यह वेब सीरीज रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
सुष्मिता के अलावा ये भी होंगे 'आर्या 2' का पार्ट
सुष्मिता के अलावा इस सीरीज में नमित दास, मनीष चौधरी, सिकंदर खेर, विनोद रावत मुख्य भूमिका में होंगे। ये सीरीज 3 नवंबर के दिन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


