Netflix Top 10: रोंगटे खड़े कर देगी ये कहानियां, तीसरे नंबर पर 'करी एंड सायनायड'
Netflix Top 10 Movies and Web Series: शहर के ट्रैफिक में फंसने की बजाए घर बैठे परिवार के साथ चिल करना चाहते हैं तो इस हफ्ते परिवार के साथ एन्जॉय कीजिए ये कमाल की थ्रिलर फिल्में और वेब सीरीज।

नए साल की शुरुआत हर कोई अपने ढंग से करना चाहता है। किसी को घूमना फिरना पसंद है तो कोई बस घर पर रहकर रिलैक्स करना चाहता है। किसी को एग्जॉटिक लोकेशन्स विजिट करना अच्छा लगता है तो किसी को घर पर बैठकर परिवार के साथ फिल्में और वेब सीरीज एन्जॉय करने में मजा आता है। तो ऐसे लोगों के लिए चलिए जानते हैं इस साल NETFLIX पर ट्रेंड कर रही 10 सुपरहिट फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में।
घर बैठे एन्जॉय करें ये कहानियां
लिस्ट में पहले नंबर पर है Annapoorani - The Goddess of Food फिल्म। इस फिल्म की कहानी मंदिर में खाना बनाने वाले एक बावर्ची की बेटी के बारे में है जो अपने परिवार के खिलाफ जाकर नॉन वेज खाना बनाने और इसमें महारथ हासिल करने का फैसला करती है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर है Kho Gaye Hum Kahan फिल्म जिसकी कहानी रोमांस, फोमो और सोशल मीडिया के चक्कर में बहुत सारे इमोशनल ड्रामा से गुजर रहे तीन दोस्तों की कहानी है।
रोंगटे खड़े कर देगी ये वेब सीरीज
लिस्ट में तीसरे नंबर पर है वेब सीरीज Curry & Cyanide: The Jolly Joseph Case, जिसे IMDb पर 10 में से 7 रेटिंग मिली है। फिल्म की कहानी एक ही परिवार में हुई 6 हत्याओं के बारे में है जिसके केंद्र में है जॉली जोसेफ नाम की एक होम कुक। राज खुलते हैं तो कई शॉकिंग बातें सामने आती हैं। लिस्ट में चौथे नंबर पर है एक टीचर की गुमशुदगी की तलाश की कहानी। Sajini Shinde Ka Viral Video नाम की यह फिल्म भी काफी एंटरटेनिंग है।
शाहरुख की जवान 9वें नंबर पर
IMDb पर 8 रेटिंग पाने वाली फिल्म Three of Us, हॉलीवुड फिल्म Beast और शाष्त्री विरुद्ध शाष्त्री जैसी फिल्मों को भी आप इस हफ्ते घर बैठे एन्जॉय कर सकते हैं। इन सभी फिल्मों को अच्छी रेटिंग और रिव्यू मिले हैं। लिस्ट में 8वें नंबर पर है Rebel Moon: Part 2 और 9वें नंबर पर है सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान'। लिस्ट में 10वें नंबर पर है महज 20 करोड़ रुपये की लागत से बनी कमाल की फिल्म 'आदिकेशवा'।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


