Trending: सर्दियों में घर पह बिताना है वीकेंड? OTT पर देखिए ये टॉप 10 फिल्में और सीरीज

Dec 23, 2023 05:36 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Best Movies and Web Series This Week: घर बैठकर इस हफ्ते वीकेंड एन्जॉय करना चाहते हैं तो आप OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही इन फिल्मों और वेब सीरीज का मजा ले सकते हैं।

Trending: सर्दियों में घर पह बिताना है वीकेंड? OTT पर देखिए ये टॉप 10 फिल्में और सीरीज

सर्दियों में अगर आप भी कहीं बाहर जाने की बजाए घर पर रहकर ही वीकेंड बिताना चाहते हैं, तो जान लीजिए इन 10 फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में जो इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही हैं। इनमें विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' और मोहित रैना स्टारर वेब सीरीज The Freelancer का सेकेंड सीजन भी शामिल है। तो चलिए जानते हैं कि कौन से नंबर पर है कौन सी फिल्म या सीरीज, जिन्हें आप इस हफ्ते घर बैठे देखकर वीकेंड एन्जॉय कर सकते हैं।

जानिए टॉप 10 में किन फिल्मों के नाम
इस टॉप 10 की लिस्ट में 10वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है वेब सीरीज 'सुल्तान दिल्ली'। एक-दो नहीं बल्कि कुल 7 भाषाओं में हॉटस्टार पर उपलब्ध इस सीरीज की कहानी भारत-पाक बंटवारे के बाद दिल्ली में पनपे एक ऐसे अंडरवर्ल्ड के बादशाह के बारे में है जिससे निपटना प्रशासन के लिए भी मुश्किल हो जाता है। Sultan Delhi के बाद 9वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर स्टारर वेब सीरीज The Night Manager (Part 2), इस सीरीज का पहला सीजन सुपरहिट रहा था।

थ्रिलर-एक्शन के लिए परफेक्ट ऑप्शन्स
कुछ नया और थ्रिलिंग देखना चाहते हैं तो 8वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है डिज्नी प्लस हॉटस्टार की ऑरिजनल सीरीज Vadhuvu, फैमिली ड्रामा के बीच रोंगटे खड़े कर देने वाले कुछ सीन कहानी में जान फूंक देते हैं। टॉप 10 की लिस्ट में 7वें नंबर पर है विद्युत जामवाल की एक्शन-थ्रिलर से लबरेज फिल्म IB71 और 6वें नंबर पर है 1 घंटे 35 मिनट की दहला देने वाली फिल्म Apurva, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचाया हुआ है।

टॉप 5 में शामिल हैं ये फिल्में और सीरीज
साउथ के सुपरस्टार एक्टर की सीरीज Label इस लिस्ट में 5वें नंबर पर है और चौथे नंबर पर है सुष्मिता सेन की सीरीज Arya का तीसरा सीजन। अब बात करतें हैं इस हफ्ते हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रहीं टॉप 3 फिल्मों और सीरीज के बारे में। तो इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म The Vaccine War. लिस्ट में नंबर 2 पर है पांच भाषाओं में उपलब्ध कॉमेडी फिल्म Falimy और इस हफ्ते टॉप 10 की लिस्ट में पहले नंबर पर राज कर रही है मोहित रैना स्टारर फिल्म The Freelancer - The Conclusion. अब आप तय कीजिए कि आप इसमें से कौन सी फिल्म या सीरीज एन्जॉय करना चाहते हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।