Karmma Calling Teaser: चकाचौंध, अमीरी और धोखा... पावरफुल वूमेन के रोल में रवीना टंडन

Dec 15, 2023 04:58 pm ISTShrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबई
share

रवीना टंडन की वेब सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' आने वाली है। शुक्रवार को इसका टीजर रिलीज कर दिया गया। सीरीज में रवीना के किरदार का नाम इंद्राणी कोठारी है, जो कि एक ताकतवर और ग्लैमरस महिला है।

Karmma Calling Teaser: चकाचौंध, अमीरी और धोखा... पावरफुल वूमेन के रोल में रवीना टंडन

90 के दशक की सफल एक्ट्रेस रवीना टंडन ओटीटी पर एक के बाद एक वेब सीरीज में आ रही हैं। उन्होंने ओटीटी पर वेब सीरीज 'अरण्यक' से डेब्यू किया था। इसमें रवीना ने पुलिस ऑफिसर का रोल निभाया था। शुक्रवार को रवीना टंडन की नई वेब सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। रवीना एक अमीर पावरफुल महिला की भूमिका में है। 33 सेकेंड के टीजर में वह ग्लैमरस अंदाज में हैं।

दमदार रोल में रवीना
रवीना के किरदार का नाम इंद्राणी कोठारी है। टीजर में वह कर्मा के कॉन्सेप्ट पर बात करती हैं। एक चमकदार टाइनिंग टेबल पर रवीना पूरे एटीट्यूड के साथ बैठी होती हैं। टीजर में रवीना कहती हैं, 'सक्सेस पाने के लिए कोई रूल्स नहीं होते। कुछ सही गलत नहीं होता। अपने वसूल आदर्श, यहां तक कि करीबी लोग... सब भाड़ में जाएं। लोग कहते हैं जैसा करोगे वैसा भरोगे लेकिन मैं कहती हूं जब दुनिया आपके कदमों में हो तो कर्मा भी कुछ बिगाड़ नहीं सकता।'

कब आएगी सीरीज
'कर्मा कालिंग' का निर्देशन रुचि नारायण ने किया है। रवीना टंडन लीड रोल में हैं। यह अमेरिकन सीरीज 'रेवेंज' का अडॉप्शन है जिसका प्रसारण 2011 से 2015 तक हुआ था। रवीना की यह सीरीज 26 जनवरी 2024 को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर प्रीमियर की जाएगी। 

ये है आने वाली फिल्म
रवीना टंडन की फिल्मों की बात करें तो वह पिछली बार सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'वन फ्राइडे नाइट' में दिखी थीं। इसमें मिलिंद सोमन भी थे। एक्ट्रेस की आने वाली फिल्म 'वेलकम टू जंगल' है। फिल्म के अन्य कलाकारों में अक्षय कुमार, संजय दत्त, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, लारा दत्ता और सुनील शेट्टी सहित अन्य हैं।

Shrilata

लेखक के बारे में

Shrilata

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।