Jan 2024 OTT Web Series: 2024 के पहले महीने में होगा धमाका, रिलीज होंगी मर्डर मिस्ट्री से लेकर थ्रिलर वेब सीरीज

Jan 01, 2024 07:34 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Jan 2024 OTT Web Series: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और अमेजन प्राइम वीडियाे पर जनवरी 2024 में कई सारी वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं। आइए इन वेब सीरीज के बारे में बताते हैं।

Jan 2024 OTT Web Series: 2024 के पहले महीने में होगा धमाका, रिलीज होंगी मर्डर मिस्ट्री से लेकर थ्रिलर वेब सीरीज

जनवरी 2024 में सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी पर भी कई सारी मजेदार कहानियां देखने को मिलेंगी। एक तरफ, जहां सिनेमाघरों में कल्कि 2898 एडी, मैरी क्रिसमस, मैं अटल हूं और फाइटर जैसी बड़ी फिल्में आएंगी। वहीं ओटीटी पर इंडियन पुलिस फोर्स, किलर सूप, कर्मा कॉलिंग और द लेजेंड ऑफ हनुमान 3 स्ट्रीम होंगी। यदि आप ओटीटी पर मर्डर मिस्ट्री और थ्रिलर वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं तो ये रही उनकी लिस्ट। आप इस लिस्ट के हिसाब से अपना आने वाला वीकेंड प्लान कर सकते हैं।

इंडियन पुलिस फोर्स
रोहित शेट्टी और सुशांत प्रकाश के निर्देशन में बनी 'इंडियन पुलिस फोर्स' 19 जनवरी 2024 के दिन ओटीटी पर रिलीज होगी। सात-एपिसोड की इस एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज की कहानी भारतीय पुलिस अधिकारियों के इर्द-गिर्द घूमेगी। अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली इस वेब सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं श्वेता तिवारी, निकितिन धीर, ऋतुराज सिंह, मुकेश ऋषि और ललित परिमू अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।

किलर सूप
मनोज बाजपेयी और कोंकणा सेन शर्मा की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'किलर सूप' 11 जनवरी के दिन दस्तक देगी। अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी ये वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 

कर्मा कॉलिंग
डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' एबीसी सीरीज रिवेंज की रीमेक है। इस वेब सीरीज में रवीना टंडन चकाचौंध, ग्लैमर, धोखे और विश्वासघात की समृद्ध दुनिया अलीबाग पर राज करने वालीं इंद्राणी कोठारी की भूमिका में दिखाई देंगी। 26 जनवरी के दिन रिलीज होने वाली इस वेब सीरीज का निर्देशन रुचि नारायण ने किया है।

द लेजेंड ऑफ हनुमान 3
'द लेजेंड ऑफ हनुमान' का तीसरा सीजन 12 जनवरी के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। बता दें, इस वेब सीरीज में शरद केलकर ने रावण के किरदार को अपनी आवाज दी है। 

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।