Indian Police Force Teaser: सिद्धार्थ ने जॉइन की 'सिंघम' की टीम! IPF सीरीज पर ऐसा है पब्लिक रिस्पॉन्स
Indian Police Force Teaser: सिद्धार्थ मल्होत्रा की सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स का टीजर रिलीज कर दिया गया है और इस पर पब्लिक का रिएक्शन देखने लायक है। सीरीज में आपको जबरदस्त एक्शन देखने मिलेगा।

रोहित शेट्टी अपने कॉप यूनिवर्स को और फैलाने के लिए तैयार हैं। अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही उनकी वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' का टीजर वीडियो शनिवार को रिलीज कर दिया गया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी स्टारर इस वेब सीरीज में सितारे जबरदस्त एक्शन करते दिखाई पड़ेंगे। खुद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने यह टीजर वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "मेरा पहला एक्शन से लबरेज शो Indian Police Force आपके साथ शेयर करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।"
सोशल मीडिया पर दिखा जबरदस्त रिस्पॉन्स
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिखा, "एक नई यूनिफॉर्म में वापसी कर रहा हूं रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स के जरिए।" इंडियन पुलिस फोर्स के टीजर वीडियो पर यूं तो ढेरों सोशल मीडिया यूजर्स ने अपना रिएक्शन दिया है लेकिन सबसे ज्यादा तारीफें मिली हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा को। लोग उन्हें पुलिस ऑफिसर के किरदार में देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं।
फिर ऑफिसर के किरदार में लौटेंगे सिद्धार्थ
एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "सिद्धार्थ मल्होत्रा एक्शन फिल्मों के लिए ही बना है। टीजर में वह बहुत कमाल का लग रहा है।" एक फैन ने सिद्धार्थ को एक्शन स्टार लिखा है तो एक ने लिखा, "एक्शन स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा।"
सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए एक्साइटेड दिखे फैंस
एक फैन ने लिखा, "सिद्धार्थ मल्होत्रा सबसे हॉट कॉप है।" एक यूजर ने लिखा, "कॉप यूनिवर्स से मेरा फेवरिट पुलिस ऑफिसर आ गया है।" पोस्ट के साथ ही सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सीरीज की रिलीज डेट भी साझा की है और बताया का 19 जनवरी को यह सीरीज रिलीज होगी।
क्या होगी इंडियन पुलिस फोर्स की कहानी?
वेब सीरीज के टीजर में एक शहर में बहुत बड़ा धमाका होते दिखाया गया है और विवेक, शिल्पा और सिद्धार्थ के किरदारों को एक्शन मोड में दिखाया गया है। रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में इससे पहले अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जुड़ चुके हैं।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


