Stardom: शाहरुख की जिंदगी पर आधारित है आर्यन खान की वेब सीरीज? कहानी को लेकर उड़ रही ऐसी खबरें
Aryan Khan Web Series: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान फिल्म जगत में अपनी शुरुआत बतौर एक्टर नहीं बल्कि बतौर डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर कर रहे हैं। उनकी पहली वेब सीरीज को लेकर हर कोई बहुत एक्साइेड है।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को पर्दे पर पहली बार देखने के लिए फैंस सुपर एक्साइटेड हैं। हालांकि बॉलीवुड के बादशाह का बेटा अपनी शुरुआत बतौर स्क्रिप्ट राइटर और डायरेक्टर करने जा रहा है। फैंस यह जानने को बेताब हैं कि आखिर आर्यन अपने डायरेक्शन के पिटारे में फैंस के लिए क्या लेकर आ रहे हैं। सीरीज आने में अभी वक्त है, लेकिन इसी बीच इसे लेकर कई बहुत एक्साइटिंग खबरें सामने आने लगी हैं।
शाहरुख की जिंदगी पर आधारित सीरीज?
बॉलीवुड लाइफ ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया है कि सीरीज की कहानी दिल्ली के एक लड़के के बारे में होगी जो फिल्म इंडस्ट्री में बहुत नाम कमाता है। आर्यन खान की वेब सीरीज 'स्टारडम' में सुपरस्टार बनने के दौरान उस लड़के की जिंदगी में आए उतार चढ़ावों को दिखाया जाएगा और आप जब इस बारे में सोच रहे हैं तब ऑलरेडी आपके दिमाग में दिल्ली के उस लड़के के तौर पर शाहरुख खान की छवि आ चुकी होगी।
बायोपिक नहीं लेकिन फिर भी होंगे कई सीन
खबर है कि आर्यन खान अपनी सीरीज के जरिए असल में अपने पिता की कहानी को ही मूर्त रूप देने वाले हैं। आखिर शाहरुख खान की जिंदगी से जुड़े सीक्रेट बताने के लिए उनके बेटे से बेहतर हो भी कौन सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, "हालांकि यह दावे से नहीं कहा जा सकता है कि पूरी वेब सीरीज की कहानी पूरी तरह से शाहरुख खान की जिंदगी पर आधारित होगी। क्योंकि यह कोई बायोपिक नहीं है। लेकिन आप कुछ सीन जरूर शाहरुख की जिंदगी से मान सकते हैं।"
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


