साउथ कॉमेडी, सच्ची घटना पर बेस्ड; जब शादी के पहले चली गई लड़के की यादाश्त, IMDb 8.2
सोचिए क्या हो अगर किसी दूल्हे की शादी के दो दिन पहले उसकी एक साल की यादाश्त चली जाए। उसे अपनी मंगेतर तक याद ना रहे। साउथ में बनी एक ऐसी ही मूवी जो कि सच्ची घटना पर आधारित है।

साउथ सिनेमा फिल्मों के यूनीक आइडियाज की भरमार मिल जाएगी। आज हम बात कर रहे हैं एक ऐस तमिल कॉमेडी ड्रामा की जिसे तमिल सिनेमा का मास्टरस्ट्रोक माना जाता है। कहानी एक लड़के की है जो अपनी शादी के पहले यादाश्त खो बैठता है। इंट्रेस्टिंग बात यह है कि फिल्म असली घटना पर बेस्ड है। फिल्म के हीरो विजय सेतुपति हैं। इंसिडेंट उनके दोस्त के साथ हुआ था। दोस्त का नाम है सी प्रेम कुमार और वह फिल्म के सिनेमैटोग्राफर भी हैं। फिल्म को रिलीज के वक्त क्रिटिक्स के काफी अच्छे रिव्यूज मिले थे। आईएमडीबी पर भी इसकी रेटिंग 8.2 है।
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म का नाम है नाडुवुला कोंजम पक्कत्त कानोम। इसका मतलब है समझ सकते हैं, बीच में कुछ पन्ने गायब है। यह मूवी तमिल सिनेमा की उन चुनिंदा फिल्मों में से है, जिसने साबित किया कि एक छोटी सी घटना पर भी एक शानदार कल्ट क्लासिक कॉमेडी बनाई जा सकती है। फिल्म की कहानी प्रेम कुमार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी शादी होने वाली है। शादी से ठीक दो दिन पहले, दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते समय वह सिर के बल गिर जाता है। इससे उसकी शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस हो जाती है। प्रेम को अपनी जिंदगी के पिछले एक साल की कोई बात याद नहीं रहती, यहां तक कि उसे अपनी होने वाली पत्नी और शादी के बारे में भी कुछ याद नहीं रहता।
क्या है मूवी की यूएसपी
इस फिल्म की यूएसपी इसकी कॉमेडी है और असली घटना होने की वजह से यह लोगों को कनेक्ट करती है।। विजय सेतुपति लीड एक्टर हैं। उन्होंने प्रेम का रोल निभाया है। गायत्री ने प्रेम की होने वाली वाइफ धना का रोल निभाया है। प्रेम के तीन दोस्त हैं जिनका डर आपको कन्विंस करता है कि वाकई वे परेशान हैं। विजय ने शानदार एक्टिंग की है और उनका बार-बार बोला गया डायलॉग भी इरिटेट नहीं करता।
डायरेक्शन और सिनेमैटोग्राफी
सी बालाकृष्णन ने शानदार डायरेक्शन दिया है, यह आपको ओपनिंग सीन से ही फील होने लगेगा। मूवी के सिनेमैटोग्राफर सी प्रेम कुमार हैं। घटना उनके ही साथ घटी थी जिससे कहानी में कई रियल मोमेंट दिखते हैं।
स्लीपर हिट को मिली तारीफ
विजय सेतुपति ने बिना किसी लाउड कॉमेडी के केवल अपने चेहरे के भावों और ब्लैंक लुक से दर्शकों को हंसाया। रिलीज के समय इसे स्लीपर हिट माना गया था। समीक्षकों ने इसकी मौलिकता की जमकर तारीफ की। इसे बाद में तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और यहां तक कि गुजराती में भी रीमेक किया गया। फिल्म तमिल सिनेमा की टॉप रेटेड कॉमेडी में से एक है।
क्यों देखें ये फिल्म?
अगर आप ऐसी फिल्म देखना चाहते हैं जिसमें कोई विलेन नहीं है, कोई फालतू का ड्रामा नहीं है और केवल शुद्ध सिचुएशनल कॉमेडी है, तो यह फिल्म आपके लिए है। यह दिखाती है कि कैसे दोस्ती सबसे कठिन समय में भी साथ निभाती है।
कहां देखें
फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर है। यहां तमिल भाषा में इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ है। कभी-कभी हिंदी डब भी मिल जाती है। MX Player पर भी यह फिल्म है। हालांकि हिंदी डब की समस्या है। आप यूट्यूब पर यह फिल्म हिंदी सबटाइटल्स के साथ देख सकते हैं।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



