OTT: साउथ की 8.3 रेटिंग वाली क्राइम थ्रिलर, सीधी-सीधी कहानी चाहिए तो मत देखिए यह फिल्म

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

साउथ की एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है। लेकिन ये फिल्म उन लोगों के लिए नहीं है जो सीधी-सीधी चलने वाली कहानी देखना पसंद करते हैं।

South Crime Thriller Movie
साउथ की 8.3 रेटिंग वाली क्राइम थ्रिलर फिल्म

कई फिल्में ऐसी होती हैं जिन्हें देखकर कहानी याद रह जाती है, लेकिन कुछ फिल्में ऐसी भी होती हैं जिन्हें देखने के बाद सबसे पहले यही सवाल आता है कि आखिर निर्देशक ने यह सब सोचा कैसे? कन्नड़ फिल्म की ये क्राइम थ्रिलर फिल्म भी कुछ ऐसी ही है। इसकी कहानी एक सीधी लाइन में नहीं चलती। एक ही घटना को अलग-अलग लोग अपनी नजर से बताते हैं और हर बार लगता है कि जो सच अभी समझ आया था, शायद तस्वीर उससे कहीं ज्यादा उलझी हुई है।

इस फिल्म को किसने डायरेक्ट किया है?

2014 में आई इस फिल्म को रक्षित शेट्टी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। साथ ही वह इसमें रिची नाम के किरदार में नजर भी आते हैं। कहानी मालपे के एक इलाके में जन्माष्टमी के दौरान हुई चोरी और हत्या से शुरू होती है। इसके बाद एक पत्रकार अलग-अलग लोगों से बात करके उस घटना को समझने की कोशिश करता है। पांच लोगों की पांच कहानियां सामने आती हैं और यहीं से फिल्म का असली खेल शुरू होता है।

Ulidavaru Kandanthe

क्या है इस फिल्म का नाम?

इस फिल्म का नाम ‘उलिदावरु कंदंते’ है। फिल्म को देखने का सबसे मजेदार हिस्सा यही है कि यहां कोई एक व्यक्ति आपको पूरी कहानी नहीं सुनाता। पांच अलग-अलग किरदार उसी घटना के बारे में अपनी-अपनी बात बताते हैं। किसी को कुछ और दिखाई देता है, किसी को कुछ और। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, पिछली बातों का मतलब भी बदलने लगता है। इसी वजह से फिल्म को समझने के लिए थोड़ा ध्यान लगाना पड़ता है। लेकिन यही इसकी खासियत भी है। यह उन फिल्मों में से नहीं है जिन्हें आप आधे घंटे देखने के बाद मोबाइल चलाते हुए भी समझ लेंगे।

एक्टिंग

फिल्म में रक्षित शेट्टी का रिची वाला किरदार सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। रेट्रो चश्मा, अलग तरह के कपड़े, बेफिक्र अंदाज और अचानक कुछ भी कर गुजरने वाला स्वभाव—रिची को देखकर आप आसानी से अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि अगला कदम उसका क्या होगा। वह टिपिकल फिल्मी विलेन भी नहीं है और सीधा-सादा हीरो भी नहीं। यही बात उसके किरदार को दिलचस्प बनाती है। फिल्म खत्म होने के बाद भी रिची का अंदाज याद रह जाता है। वहीं ऋषभ शेट्टी ने भी कमाल किया है।

ऋषभ शेट्टी

सिनेमैटोग्राफी

‘उलिदावरु कंदंते’ में जन्माष्टमी का उत्सव, पिली वेषा यानी टाइगर डांस, यक्षगान, मछुआरों की जिंदगी और स्थानीय भाषा—इन सबको कहानी में ऐसे पिरोया गया है कि आपको लगेगा जैसे आप किसी फिल्म का सेट नहीं, बल्कि उसी इलाके में घूम रहे हैं।

म्यूजिक

फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक भी इसके माहौल को बनाने में बड़ी भूमिका निभाता है। बी. अजनीश लोकनाथ ने पारंपरिक कन्नड़ म्यूजिक और मॉडर्न साउंड का ऐसा मेल किया है, जो फिल्म के रहस्य और अजीब-से माहौल को और गहरा करता है।

किन लोगों को देखनी चाहिए यह फिल्म?

अगर आपको हर फिल्म में हीरो-विलेन की सीधी कहानी चाहिए, तो यह फिल्म थोड़ी उलझी हुई लग सकती है। लेकिन अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं जिनमें धीरे-धीरे राज खुलता है और एक ही घटना को अलग नजरिए से देखने का मौका मिलता है, तो ‘उलिदावरु कंदंते’ दिलचस्प अनुभव दे सकती है। खासकर ‘पल्प फिक्शन’ या ‘राशोमोन’ जैसी फिल्मों की कहानी कहने की शैली पसंद करने वालों को इसका तरीका अलग लग सकता है। यह सिर्फ मर्डर मिस्ट्री नहीं है, बल्कि कहानी, किरदार और कर्नाटक की संस्कृति को एक साथ लेकर चलने वाली फिल्म है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजOTT: 8.3 रेटिंग वाली क्राइम थ्रिलर, सीधी-सीधी कहानी चाहिए तो मत देखिए यह फिल्म