महिला के शरीर के टुकड़े-टुकड़े पहाड़ी पर अलग-अलग जगहों पर मिले, आपने देखी है साउथ की ये क्राइम थ्रिलर?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

OTT Crime Thriller: अगर आपको रिएलिस्टिक, डार्क, और दिमाग को झकझोर देने वाली सस्पेंस फिल्में पसंद हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। इसका क्लाइमैक्स काफी समय तक आपके दिमाग में घूमता रहेगा।

महिला के शरीर के टुकड़े-टुकड़े पहाड़ी पर अलग-अलग जगहों पर मिले, आपने देखी है साउथ की ये क्राइम थ्रिलर?

अमेजन प्राइम वीडियो पर एक क्राइम थ्रिलर फिल्म स्ट्रीम कर रही है। यूं तो ये फिल्म साल 2022 में आई थी, लेकिन अभी भी लाेग इसे एक-दूसरे को रीकमंड कर रहे हैं। आइए आपको इस फिल्म के बारे में बताते हैं। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है। इसे शाही कबीर ने डायरेक्ट किया है, जो इससे पहले ‘जोसेफ’ और ‘नायट्टू’ जैसी शानदार फिल्मों की स्क्रिप्ट लिख चुके हैं।

फिल्म का नाम

इस फिल्म का नाम 'इला वीझा पूंचिरा' (Ela Veezha Poonchira) है। इसके नाम का मतलब है, ‘एक ऐसा तालाब जहां पेड़ के पत्ते नहीं गिरते क्योंकि वहां ऊंचाई पर पेड़ नहीं हैं, सिर्फ घास के मैदान हैं’। इसकी शूटिंग केरल के कोट्टायम जिले के पास स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन पर हुई।

फिल्म की स्टार कास्ट

सौबिन शाहिर ने इस फिल्म में 'मधु' का रोल प्ले किया है। इनका अभिनय इस फिल्म की जान है। सुधी कोप्पा ने दूसरे पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है। वहीं जूड एंथनी जोसेफ 'प्रभु' के किरदार में नजर आएंगे।

फिल्म की कहानी

कहानी दो पुलिस ऑफिसर, मधु और सुधी के इर्द-गिर्द घूमती है। इनकी ड्यूटी एक छोटे से वायरलेस पुलिस स्टेशन में लगी है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब पुलिस को खबर मिलती है कि एक महिला के शरीर के टुकड़े-टुकड़े करके किसी ने इस पूरी पहाड़ी पर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिए हैं। इसके बाद इस सुनसान इलाके में जांच शुरू होती है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, मौसम और ज्यादा खराब होते जाता है और चौंकाने वाले राज सामने आते हैं।

फिल्म की खासियत

जब आपको उस पहाड़ के माहौल और पुलिसवालों की रोजमर्रा की जिंदगी से रूबरू कराया जाता है तब ये फिल्म शुरुआत में थोड़ी धीमी लग सकती है। लेकिन सेकेंड हाफ के बाद फिल्म रफ्तार पकड़ती है और क्लाइमैक्स तक आते-आते दर्शक को हैरान कर देती है।

कहां देख सकते हैं ये फिल्म?

ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मलयालम में देख सकते हैं। अगर आपको ये फिल्म देखनी है तो सबटाइटल्स के साथ देख सकते हैं।

क्यों देखनी चाहिए ये फिल्म?

अगर आपको रिएलिस्टिक, डार्क और दिमाग को झकझोर देने वाली सस्पेंस फिल्में पसंद हैं, तो ये फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए। फिल्म का आखिरी के 20 मिनट इस फिल्म की असली ताकत हैं। जब सारे डॉट्स (कड़ियाँ) आपस में जुड़ते हैं, तो दर्शकों को समझ आता है कि जो वो शुरू से देख रहे थे, वो वैसा था ही नहीं। इसका क्लाइमैक्स आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और फिल्म खत्म होने के बाद भी आप इसके किरदारों के बारे में सोचते रहेंगे।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।