'सीता रामम' पसंद आई थी? तो साउथ की ये 7 रोमांटिक फिल्में भी आपके दिल को छू लेंगी

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Romantic Movies on OTT: 15 मई से शुरू होने वाले इस वीकेंड पर आप ओटीटी पर ये 7 रोमांटिक साउथ फिल्में देख सकते हैं। इनकी IMDb रेटिंग 8 से ज्यादा है।

'सीता रामम' पसंद आई थी? तो साउथ की ये 7 रोमांटिक फिल्में भी आपके दिल को छू लेंगी

आज 15 मई 2026 है और बॉक्स ऑफिस पर ‘पति पत्नी और वो दो’ और ‘आखिरी सवाल’ जैसी फिल्मों ने दस्तक दी है। लेकिन अगर आप इस वीकेंड थिएटर की भीड़ से बचकर घर पर अपने पार्टनर के साथ कुछ ऐसी फिल्में देखना चाहते हैं जो सीधे दिल में उतर जाएं, तो ये लिस्ट आपके लिए है। हमने आपके लिए चुनी हैं साउथ की वो 7 बेस्ट रोमांटिक फिल्में जिन्होंने न केवल IMDb पर राज किया है, बल्कि जिनकी कहानी आपको सालों तक याद रहेगी।

1. सप्त सागरदाचे एलो - साइड ए (Sapta Sagaradaache Ello - Side A)

ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो

IMDb रेटिंग: 8.2/10

हिंदी में है या नहीं: हां, हिंदी में है।

कहानी: इस फिल्म में मन्नू और प्रिया की कहानी दिखाई गई है। मन्नू एक साधारण सा लड़का होता है और प्रिया एक गायिका होती है। प्रिया समुद्र के किनारे घर बसाने का सपना देखती है। वहीं अपने सपनों को जल्दी पूरा करने के लालच में मन्नू एक ऐसी गलती कर बैठता है जो उसे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा देती है। अब आगे क्या होगा? जानने के लिए आपको फिल्म देखना होगा।

क्यों देखें: ये कन्नड़ सिनेमा की वो फिल्म है जो आपको उदास भी करेगी और प्यार की ताकत पर यकीन भी दिलाएगी।

ट्रेलर

2. सप्त सागरदाचे एलो - साइड बी (Sapta Sagaradaache Ello - Side B)

ओटीटी : अमेजन प्राइम वीडियो

IMDb रेटिंग : 8/10

हिंदी में है या नहीं: हां, हिंदी में है।

कहानी: साइड बी में साइड ए की घटनाओं के 10 साल बाद की कहानी दिखाई गई है। मन्नू जेल से बाहर आ जाता है। दुनिया बदल चुकी होती है और प्रिया भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी होती है। मन्नू उसे पाने की कोशिश नहीं करता, बल्कि एक साये की तरह उसकी समस्याओं को दूर करने की कोशिश करता है।

क्यों देखें: साइड ए जहां प्यार की मासूमियत दिखाती है, वहीं साइड बी प्यार के बाद के दर्द और पछतावे की कहानी है।

ट्रेलर

3. दिया (Dia)

ओटीटी : अमेजन प्राइम वीडियो

IMDb रेटिंग : 8/10

हिंदी में है या नहीं: नहीं, प्राइम पर हिंदी में नहीं है। हालांकि यूट्यूब पर इसका हिंदी डब वर्जन अवेलेबल है।

कहानी: दिया एक इंट्रोवर्ट लड़की होती है जिसे अपने कॉलेज के साथी से प्यार हो जाता है। उसकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आते हैं और जब उसे लगता है कि सब कुछ ठीक हो गया है, तभी किस्मत एक ऐसा खेल खेलती है जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की होती है। फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हिला कर रख देगा।

क्यों देखें: अगर आप एक ऐसी फिल्म देखना चाहते हैं जो अंत तक आपको चौंका कर रख दे, तो 'दिया' आपकी पहली पसंद होनी चाहिए।

ट्रेलर

4. हृदयम (Hridayam)

ओटीटी : जियोहॉटस्टार

IMDb रेटिंग : 8/10

हिंदी में है या नहीं: नहीं, मलयालम में है। आप इसे सबटाइटल के साथ देख सकते हैं क्योंकि इसका संगीत ही इसकी जान है।

कहानी: इस फिल्म में अरुण नीलकंदन नाम के लड़के के कॉलेज के दिनों से लेकर फोटोग्राफर और पिता बनने तक के सफर को दिखाया गया है। फिल्म में कॉलेज का पहला प्यार, गलतियां, करियर का प्रेशर और फिर सच्ची खुशी पाने की प्रक्रिया को बहुत ही सरलता से दिखाया गया है।

क्यों देखें: विनीत श्रीनिवासन ने डायरेक्ट किया है और इस सफर को बहुत खूबसूरती से दिखाया है।

ट्रेलर

5. अमरन (Amaran)

ओटीटी : नेटफ्लिक्स

IMDb रेटिंग : 8.1/10

हिंदी में है या नहीं: हां, हिंदी में है।

कहानी: शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी ने इस फिल्म में लीड रोल प्ले किया है। ये फिल्म मेजर मुकुंद और उनकी पत्नी इंदु की प्रेम कहानी के साथ-साथ उनके साहस और बलिदान को दर्शाती है। कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान उनकी बहादुरी और परिवार के प्रति उनके प्रेम को देखकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी।

क्यों देखें: ये एक बायोग्राफिकल एक्शन ड्रामा फिल्म है जो भारतीय सेना के वीर मेजर मुकुंद वरदराजन के जीवन पर आधारित है।

ट्रेलर

6. लव मॉकटेल (Love Mocktail)

ओटीटी : अमेजन प्राइम वीडियो / जी5

IMDb रेटिंग : 8.2/10

हिंदी में है या नहीं: नहीं। आपको ये फिल्म इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ देखनी पड़ेगी।

कहानी: आदि (डार्लिंग कृष्णा) अपनी जिंदगी की तलाश में है और अपनी पुरानी यादों के जरिए हमें अपने स्कूल के प्यार से लेकर कॉलेज और फिर शादी तक के सफर पर ले जाता है। ये फिल्म बहुत ही प्यारी, इमोशनल और रिलेटेबल है। खासकर उन लोगों के लिए जिन्होंने कभी न कभी सच्चा प्यार खोया है।

क्यों देखें: इसके 3 पार्ट्स आ गए हैं। फिल्म के नाम की तरह ही इसकी कहानी भी है। इसमें अलग-अलग स्वादों का मिश्रण है।

ट्रेलर

7. कलर फोटो (Colour Photo)

ओटीटी : अहा (Aha) / YouTube (हिंदी वर्जन)

IMDb रेटिंग : 8.1/10

हिंदी में है या नहीं: हां, हिंदी में है।

कहानी: जयकृष्ण एक सांवले रंग का मिडिल क्लास लड़का है जिसे कॉलेज की सबसे खूबसूरत और अमीर लड़की दीप्ति से प्यार हो जाता है। समाज के भेदभाव और दीप्ति के भाई के विरोध के बीच उनकी प्रेम कहानी क्या मोड़ लेती है, यही इस फिल्म की जान है।

क्यों देखें: ये फिल्म हमें 90 के दशक के उस दौर में ले जाती है जहां प्यार पर रंग और जाति का गहरा साया था।

ट्रेलर

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।