सोनी लिव टॉप 10 में ट्रेंड कर रहे ये शो, पहले पर 8.3 रेटिंग वाली ये सीरीज

Jan 14, 2026 10:19 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सोनी लिव पर ट्रेंड कर रहीं टॉप 10 सीरीज के नाम हम आपको बता रहे हैं। इस लिस्ट में सोनी टीवी के तीन रियलिटी शोज शामिल हैं। पहले नंबर पर फ्रीडम एट मिडनाइट का दूसरा सीजन है।  

सोनी लिव टॉप 10 में ट्रेंड कर रहे ये शो, पहले पर 8.3 रेटिंग वाली ये सीरीज

अगर आप कुछ अच्छा कंटेंट देखना चाहते हैं तो हम आपको सोनी लिव पर ट्रेंड कर रहे टॉप 10 शोज के नाम बता रहे हैं। इस लिस्ट में सोनी टीवी के तीन रियलिटी शोज शामिल हैं। वहीं, इस लिस्ट में सच्ची कहानी पर आधारित शोज भी शामिल हैं। सोनी लिव टॉप 10 में पहले नंबर पर फ्रीडम एट मिडनाइट का दूसरा सीजन है। लिस्ट में तमिल भाषा की भी एक वेब सीरीज का नाम है।

फ्रीडम एट मिडनाइट सीजन 2: लिस्ट में पहले नंबर पर पीरियॉडिक ड्रामा सीरीज फ्रीडम एट मिडनाइट का सीजन 2 है। सीजन 2 9 जनवरी को रिलीज हुआ है। इस सीरीज का पहला सीजन साल 2024 में 15 नवंबर को रिलीज हुआ था। इस सीरीज को निखिल आडवाणी ने डायरेक्ट किया है। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है।

शार्क टैंक इंडियान सीजन 5: सोनी टीवी का रियलिटी शो शार्क टैंक का सीजन 5 दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। 5वां सीजन 5 जनवरी, 2026 से शुरू हुआ है। इस रियलिटी शो की आईएमडीबी रेटिंग 8.7 है।

मास्टर शेफ: इंडिया: लिस्ट में तीसरे नंबर पर कुकिंग रियलिटी शो मास्टर शेफ है। इस सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस बार कंटेस्टेंट्स को जोड़ियों में बुलाए गए हैं। जज की भूमिका में रणवीर बरार, कुणाल कपूर और विकास खन्ना हैं। इस सीजन की आईएमडीबी रेटिंग 6.2 है।

इंडियन आइडल: लिस्ट में चौथे नंबर पर सिंगिग रियलिटी शो इंडियन आइडल है। इंडियन आइडल का 16वां सीजन चल रहा है। इंडियन आइडल की आईएमडीबी रेटिंग 5.2 है।

महारानी: लिस्ट में 5वें नंबर पर हिंदी भाषा की पॉलिटिकल वेब सीरीद महारानी है। इस सीरीज के अबतक चार सीजन आ चुके हैं। सीरीज में हुमा कुरैशी लीड रोल में नजर आई हैं। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है।

सोनी लिव टॉप 10

द हंट: द राजीव गांधी असैसिनेशन केस: लिस्ट में छठे नंबर पर सच्ची घटना पर आधारित क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज द हंट: द राजीव गांधी असैसिनेशन केस है। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है।

रॉकेट बॉयज: लिस्ट में 7वें नंबर पर होमी जे. भाभा और विक्रम साराभाई के जीवन पर आधारित सीरीज रॉकेट बॉयज है। इस सीरीज के अबतक दो सीजन आ चुके हैं। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.8 है।

कुट्ट्रम पुरिंधवन: द गिल्टी वन: लिस्ट में 8वें नंबर पर तमिल भाषा की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज कुट्ट्रम पुरिंधवन: द गिल्टी वन है। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है।

गुल्लक: लिस्ट में 9वें नंबर पर द वायरल फीवर के बैनर तले बनी सीरीज गुल्लक है। इस सीरीज के अबतक 4 सीजन आ चुके हैं। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 9.1 है।

सोनी लिव टॉप 10

स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्कैम: लिस्ट में 10वें नंबर पर स्टॉकब्रोकर हर्षद मेहता के जीवन पर आधारित वेब सीरीज स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्कैम है। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 9.2 है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजSony Liv Top 10 Trending in India 14 January Freedom at midnight number 1 indian idol scam 1992 hansal mehta full list
;;;