
सोनी लिव की ये 6 सीरीज सच्ची घटनाओं पर हैं आधारित, लिस्ट में ये खतरनाक क्राइम शो
अगर आपको सच्ची घटनाओं पर आधारित सीरीज पसंद हैं तो हम आपको सोनी लिव का कुछ बेहतरीन कंटेंट बता रहे हैं जो असली कहानियों पर आधारित है। साथ ही, हम आपको इन सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग बता रहे हैं।
अगर आप कुछ अच्छी सीरीज तलाश रहे हैं तो हम आपको सोनी लिव की उन हिंदी सीरीज के नाम बता रहे हैं जो सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं। इस लिस्ट में क्राइम से लेकर ऐतिहासिक ड्रामा सीरीज शामिल हैं। साथ ही, हम आपको इन सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग भी बता रहे हैं। अगर आपने अभी तक ये सीरीज नहीं देखी हैं तो तुरंत देख सकते हैं।
फ्रीडम ऐट मिडनाइट: सोनी लिव पर मौजूद सीरीज फ्रीडम ऐट मिडनाइट एक ऐतिहासिक पॉलिटिकल ड्रामा है। सीरीज 1947 में हुए भारत के विभाजन की कहानी बयां करती है। इस सीरीज का हाल ही में दूसरा सीजन रिलीज हुआ है। यह सीरीज डोमिनिक लैपियर और लैरी कॉलिन्स की लिखी इसी नाम की किताब पर आधारित सीरीज है।अगर आपको भारत के विभाजन के बाद हुई घटनाओं को समझना है तो ये सीरीज देख सकते हैं। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है।
द हंट: द राजीव गांधी असासिनेशन केस: सोनी लिव की क्राइम सीरीज द हंट: द राजीव गांधी असासिनेशन केस एक सच्ची घटना पर आधारित सीरीज है। सीरीज में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद हुई 90 दिन की जांच और तलाशी को दिखाया गया है। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है।
स्कैम 2003 - द तेलगी स्टोरी: सोनी लिव की सीरीज स्कैम 2003 - द तेलगी स्टोरी अब्दुल करीम तेलगी के स्टाम्प पेपर घोटाले पर आधारित सीरीज है। सीरीज को तुषार हीरानंदानी ने डायरेक्ट किया है। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है।
स्कैम 1992- हर्षद मेहता स्टोरी: सोनी लिव की सीरीज स्कैम 1992- हर्षद मेहता स्टोरी स्टॉकब्रोकर हर्षद मेहता द्वारा किए गए 1992 के भारतीय शेयर बाजार घोटाले पर आधारित है। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 9.2 है।
रॉकेट बॉयज: होमी जे. भाभा और विक्रम साराभाई के जीवन पर आधारित सीरीज रॉकेट बॉयज सच्ची घटनाओं पर आधारित सीरीज है। इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.8 है।

मानवत मर्डर्स: लिस्ट में क्राइम थ्रिलर सीरीज मानवत मर्डर्स भी शामिल है। यह सीरीज 1970 के दशक में महाराष्ट्र के मानवत गांव में हुई सच्ची और खौफनाक हत्याओं की कहानी पर आधारित है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




