सोनी लिव की ये क्राइम थ्रिलर देख हिल जाएगा दिमाग, सच्ची कहानी पर आधारित ये मर्डर मिस्ट्री
OTT Watch: अगर आप क्राइम थ्रिलर देखने के शौकीन हैं, और अभी तक सोनी लिव की 8 एपिसोड वाली ये सीरीज नहीं देखी है तो आपको तुरंत देखनी चाहिए। ये मर्डर मिस्ट्री एक सच्ची कहानी पर आधारित सीरीज है।

क्राइम थ्रिलर सीरीज के शौकीन लोगों के लिए सोनी लिव पर एक बहुत ही बेहतरीन शो मौजूद है। शो में एक पुलिसवाले को जिम्मेदारी मिलती है एक गांव में एक के बाद एक हुए मर्डर की तहकीकात करने की। सोनी लिव की ये सीरीज एक सच्ची कहानी पर आधारित सीरीज है। अगर आपने अभी तक ये सीरीज नहीं देखी है तो इस वीकेंड पर आप ये सीरीज देख सकते हैं।
सच्ची घटनाओं पर आधारित सोनी लिव की सीरीज
हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, उस सीरीज का नाम है मानवत मर्डर्स।मानवत मर्डर्स एक सच्ची कहानी पर आधारित सीरीज है। यह कहानी महाराष्ट्र के परभणी जिले के मानवत गांव में हुए एक सच्चे हत्याकांड की कहानी है।
जब एक गांव में हुईं सात महिलाओं की हत्याएं
साल 1972 से 1974 के बीच मानवत में लगभग 7 महिलाओं की हत्याएं हुई थीं। ये हत्याएं क्यों हो रही थीं, ये हत्याएं कौन कर रहा था, ऐसे कई सवालों ने देश को भी हैरान कर दिया था। इस पूरे मामले की छानबीन मुंबई पुलिस के पूर्व डीसीपी रमाकांत एस. कुलकर्णी ने की थी। उन्होंने अपनी छानबीन पर एक किताब भी लिखी थी। इस किताब के एक चैप्टर से मानवत मर्डर्स की कहानी को लिया गया है। रमाकांत एस. कुलकर्णी की किताब का नाम 'फुटप्रिंट्स ऑन द सैंड्स ऑफ क्राइम' है। रमाकांत एस. कुलकर्णी ने इस पूरे मामले की छानबीन के बाद जो पाया वो काफी हैरान करने वाले थे। ये हत्याएं किसी दुश्मनी में नहीं हुई थीं, बल्कि अंधविश्वास के चक्कर में हुई थीं।
सीरीज की शुरुआत एक छोटी लड़की के मर्डर से होती है। इसके बाद एक महिला का मर्डर होता है। फिर उस गांव में मर्डर का सिलसिला शुरू हो जाता है। आशुतोष गोवारिकर (रमाकांत कुलकर्णी) इन मर्डर्स की जांच करने के लिए गांव में पहुंचते हैं। इस जांच के दौरान भी मर्डर होता है जो हर किसी को परेशान कर देता है।
सीरीज में हैं कुल 8 एपिसोड्स
सोनी लिव की सीरीज की बात करें तो इस सीरीज की कहानी भी उन्हीं मर्डर्स के आसपास घूमती है। यह एक मराठी सीरीज है जो हिंदी भाषा में भी सोनी लिव पर मौजूद है। इस सीरीज में कुल 8 एपिसोड्स हैं। ये सीरीज 4 अक्टूबर साल 2024 में रिलीज हुई थी। इस सीरीज के हर एक एपिसोड की लेंथ 31 से 50 मिनट के बीच है।
कितनी है मानवत मर्डर्स की आईएमडीबी रेटिंग?
सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इस सीरीज की रेटिंग 7.1 है। इस सीरीज को आशीष अविनाश बेंदे ने डायरेक्ट किया है। वहीं, सीरीज को लिखा है गिरीश जोशी ने। सीरीज में आशुतोष गोवारिकर (रमाकांत कुलकर्णी), साई ताम्हणकर (सामिंद्रीबाई), मकरंद अनासपुरे, सोनाली कुलकर्णी (रुकमणि बाई) और मयूर खांडगे जैसे कलाकार नजर आए हैं।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


