समय रैना को सताई सोनम वांगचुक की चिंता, बोले- आशा करता हूं कि…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जंतर मंतर पर आज यानी 16 जुलाई को सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वां दिन है। सोनम वांगचुक की आम जनता से लेकर सेलेब्स तक को चिंता हो रही है। समय रैना ने भी सोनम वांगचुक के लिए स्टोरी पोस्ट की है। 

Samay Raina and Sonam Wangchuk

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का आज 19वां दिन है। एक्टिविस्ट की हेल्थ को लेकर पूरे देश में लोग चिंता कर रहे हैं। आम जनता से लेकर सेलेब्स तक सोनम वांगचुक के लिए चिंतित हैं।समय रैना भी सोनम वांगचुक के लिए स्टोरी पोस्ट की है। उन्होंने कहा कि वो सोनम वांगचुक की हेल्थ के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर क्या बोले समय रैना?

समय रैना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोनम वांगचुक की एक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर में सोनम वांगचुक बेहद कमजोर नजर आ रहे हैं। समय रैना ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा- आशा और प्रार्थना करता हूं कि ये (सोनम) ठीक हों और ये सब बातचीत के साथ खत्म हो। समय रैना ने इसी के साथ सैड वाला सिंबल बनाया है।

समय रैना की इंस्टा स्टोरी

सोनाक्षी सिन्हा ने भी बुलंद की आवाज

सोनम वांगचुक के लिए बॉलीवुड से कई आवाजें उठी हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने भी सरकार की चुप्पी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि अब वो शांत नहीं रह सकती हैं। उन्होंने कहा कि हम सब सोनम वांगचुक को जानते हैं, वो देश की युवाओं के लिए 18 दिन से भूख हड़ताल पर हैं। लेकिन कोई उनकी तरफ देख नहीं रहा है, कोई बातचीत नहीं कर रहा है। उन्होंने पूछा कि अगर सोनम वांगचुक को कुछ हो जाता है तो जिम्मेदारी किसकी होगी?

अनुराग कश्यप ने सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल

बता दें, बुधवार को फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने भी सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर सरकार की चुप्पी पर भड़ास निकाली थी। उन्होंने कहा था कि अब हद हो रही है। अनुराग कश्यप ने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का समर्थन किया था। आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी सोनम वांगचुक को लेकर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने सोनम वांगचुक से अपनी भूख हड़ताल खत्म करने का अनुरोध किया था।

राखी सावंत को भी हुई सोनम वांगचुक की चिंता

राखी सावंत ने भी सोनम वांगचुक की हेल्थ पर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि वो खुद जंतर मंतर जाकर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल खत्म कराएंगी।

28 जून से भूख हड़ताल पर हैं सोनम वांगचुक

सोनम वांगचुक की सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सोनम वांगचुक ने 28 जून को अपनी भूख हड़ताल शुरू की थी। सोनम वांगचुक का वजन बुरी तरह घट गया है। सोनम वांगचुक का कहना है कि वो तब तक अपनी भूख हड़ताल खत्म नहीं करेंगे जब तक सरकार उनके साथ बातचीत नहीं करते हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजसमय रैना को सताई सोनम वांगचुक की चिंता, बोले- आशा करता हूं कि…