'आपका वीडियो है', MMS देख हैरान हो गई थीं शिल्पा शिंदे, बोलीं- हरैस किया गया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

लॉकअप के आज के एपिसोड में शिल्पा शिंदे ने बताया कि भाभी जी घर पर हैं से बाहर होने के बाद उन्हें परेशान किया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी ने उनका फेक MMS भेजा था। वो हैरान रह गई थीं। 

Shilpa Shinde

नेटफ्लिक्स के शो भाभी जी घर हैं के आज के एपिसोड में शिल्पा शिंदे ने बताया कि भाभी जी घर पर हैं शो से बाहर होने के बाद उन्होंने हरैसमेंट झेला। उन्होंने कहा कि उन्हें एक जर्नलिस्ट का फोन आया और उसने कहा कि आपका वीडियो आया है। शिल्पा ने बताया कि वो एक फेक एमएमएस वीडियो था। शिल्पा ने बताया कि उस वजह से उनकी मां को ताने सुनने पड़े।

जब शिल्पा को जर्नलिस्ट ने भेजा वीडियो

वरुण से बात करते हुए शिल्पा ने कहा, "शो से मुझे निकाल दिया गया, वो सब हुआ उसके बाद मेरे पीछे पड़े ही हुए थे सारे। तो मेरे पास कोई रास्ता ही नहीं था। तो उसके बाद एक मीडिया वाली ने मुझे एक वीडियो भेजा। मैंने कहा क्या है ये? वो बोली- आपका वीडियो। शिल्पा ने हैरानी से पूछा मेरा वीडियो? जवाब मिला- खोलकर देखिए वीडियो।

शिल्पा ने बताया दो मिनट जब तक वो वीडियो डाउनलोड हो रहा था उनके दिमाग में आया कि कहीं ये वो चेनजिंग रूम जैसा तो नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका शरीर ठंडा हो गया। शिल्पा वीडियो देखने से पहले गाड़ी में जाकर बैठ गई थीं।

जर्नलिस्ट ने पूछा वीडियो रिलीज कर दूं क्या?

शिल्पा ने आगे बताया, “वीडियो खोला तो धुंधला वीडियो, एक लड़की एक लड़के के ऊपर लेटी हुई है। तो मैंने कहा ये क्या है? तो शिल्पा ने पूछा ये क्या है? जर्नलिस्ट ने कहा- आपका बेडरूम। शिल्पा ने जवाब दिया- पागल है क्या? बेडशीट देख कितनी गंदी है। तो बोलती आपका नहीं है, मैंने कहा क्या मेरा? पागल है क्या? मुझे पता मैं कब लास्ट रिलेशनशिप में थी और कहां नहीं…और मुमकिन ही नहीं है। तो वो बोलती इसको रिलीज करें? मैंने कहा- रिलीज करें मतलब क्या?”

हिंदी पॉर्न का था वो वीडियो

शिल्पा ने बताया- इसके बाद वो 6-7 घंटे साइबर क्राइम में बैठीं। वो हिंदी पॉर्न वीडियो थी, उसके अंदर की लड़की जिस-जिस एंगल से दिख रही थी, उसकी क्लिपिंग को ब्लर करके डाल दिया था और कहने लगे भाभीजी का एमएमएस आउट हो गया।

शिल्पा ने बताया कि उनकी सोसाइटी के वॉचमैन ने उनकी मम्मी से पूछा क्या तुम्हारी बेटी का एमएमएस लीक हुआ है। शिल्पा ने कहा कि उन्हें काफी धेलना पड़ा। बता दें, शिल्पा शिंदे ने हाल ही में खुलासा किया था कि जब उन्हें शो से बाहर किया गया था उस वक्त उन्होंने प्रोड्यूसर पर झूठा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस वजह से शिल्पा शिंदे को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।