मैं वर्जन हूं...शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी की मिमिक्री कर कही ये बात, फैंस ने लगाई क्लास
शिवांगी जोशी और शिल्पा शिंदे शो लॉक अप 2 में नजर आ रहे हैं। लेकिन शो में दोनों के बीच तालमेल सही नहीं है। वहीं अब शिल्पा ने शिवांगी को लेकर कमेंट किया।

लॉक अप 2 शो काफी चर्चा में है। शो में कंटेस्टेंट्स अपने और एक-दूसरे को लेकर ऐसे-ऐसे खुलासे कर रहे हैं जिनको सुनकर दर्शक भी हैरान हो रहे हैं। अब शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर दर्शक भी गुस्से में हैं। वे दोनों की खूब क्लास लगा रहे हैं।
हर्षद की मिमिक्री की पहले
दरअसल, शो के लेटेस्ट एपिसोड में श्रेया कालरा शिल्पा से शिवांगी की मिमिक्री करने को बोलती हैं क्योंकि पहले से वहां हर्षद चोपड़ा की मिमिक्री कर रहे थे। श्रेया ने हर्षद की मिमिक्री करते हुए कहा अरे यार, मेरा कोई ऐसा बड़ा सीक्रेट है भी नहीं, कितनी जोर से एक्टिंग करूं मैं।
शिल्पा ने फिर शिवांगी को लेकर किया गंदा कमेंट
शिल्पा फिर शिवांगी की मिमिक्री करती हैं और इमैजिन करती हैं कि वह हर्षद को क्या बोलतीं। वह कहती हैं मैं तो बहुत मासूम हूं। मुझे तो कुछ भी नहीं पता। मैं वर्जन हूं। मैं तो शादी के बाद भी नहीं करूंगी।
शिल्पा पर भड़के लोग
शिल्पा की इस बात को सुनकर फैंस काफी निराश हुए हैं। एक ने लिखा, किसी की वर्जिनिटी को लेकर कमेंट करना जबकि उसने कभी आपके लिए पर्सनल कमेंट नहीं किया हो फिर भी। ये कितना गंदा है। एक ने लिखा कि श्रेया कालरा किसी के करेक्टर को लेकर कुछ भी कमेंट कर देती हैं, लेकिन कोई उन्हें कुछ बोले तो वह फिर विक्टिम बनने लगती हैं। एक ने लिखा कि गेम में किसी के करेक्टर को लेकर गलत बोलना सही नहीं है वो भी जब आपको पता है कि आपको कई लोग देख रहे हैं।
डबल एविक्शन होगा
बता दें कि शो के लेटेस्ट एपिसोड में जजमेंट डे था जिसमें आकांक्षा चौधरी को पनिशमेंट सेल भेजा गया और बाकी कंटेस्टेंट्स को बड़े रिस्क से जूझना होगा। अपकमिंग एपिसोड में स्पेशल मिड वीक जजमेंट डे होगा वो भी डबल एविक्शन के साथ।
माधुरी जैन हो सकती हैं बाहर
रिपोर्ट्स के मुताबिक माधुरी जैन शो से बाहर हो सकती हैं। वहीं आकांक्षा चौधरी जो रिस्क में हैं, लेकिन इसके बावजूद वह बाहर नहीं होंगी। हो सकता है वह सीक्रेट रूम में भी शिफ्ट हो सकती हैं। खैर होगा क्या आगे यह तो एपिसोड देखकर ही पता चलेगा।
बता दें कि हाल ही में शो से सुनीता आहूजा और रियाज अली बाहर हुए हैं। अब शो में हर्षद चोपड़ा, शिवांगी जोशी, सूफी मोतिवाला, श्रेया कालरा, श्रेष्ट अय्यर, धीरज धूपर, राम कपूर, योगेश रावत, आकांक्षा चौधरी, पमेला, वरुण यादव, आकांक्षा चमोला, माधुरी जैन ग्रोवर, शिल्पा शिंदे हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें


