शिल्पा शिंदे को लॉकअप 2 में आई सलमान खान की याद, बोलीं- वह होते तो जरूर…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शिल्पा शिंदे, लॉकअप 2 से पहले बिग बॉस रिएलिटी शो कर चुकी हैं जिसकी वह विनर भी रही हैं। अब लॉकअप 2 के बाद शिल्पा ने कहा कि उन्होंने शो के दौरान सलमान को काफी मिस किया।

shilpa shinde and salman khan
लॉकअप में शिल्पा ने सलमान को किया मिस

लॉकअप 2 खत्म हो गया है और अब शो के सभी कंटेस्टेंट्स बाहर आकर मीडिया से बात करके अपने एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं। शिल्पा ने बताया कि शिवांगी जोशी ने उनकी उम्र को लेकर कमेंट किया था और इस दौरान उन्हें शो में सलमान खान की बहुत याद आई है। शिल्पा का कहना है कि कई चीजें तो टीवी पर दिखाई ही नहीं गई हैं।

मीडिया से बात करते हुए शिल्पा ने कहा कि रूड और डिसरिस्पेक्ट बिहेवियर वाले बिहेवियर को एक स्ट्रॉन्ग गेमप्ले के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए, खासकर तब जब 24 घंटे के कंटेंट में से सिर्फ 1 घंटा ही टीवी पर दिखाया जाता है।

कई चीजें टेलिकास्ट नहीं हुई हैं

शिल्पा ने कहा, फ्रैंकली बताऊं, कई चीजें तो टेलिकास्ट ही नहीं हुई हैं। जिस तरह से मुझसे बात की गई, खासकर शिवांगी जोशी का उम्र और काम को लेकर शर्मिंदा करना, वह बहुत अपमानजनक था। इससे मुझे सलमान जी की बहुत याद आई। सलमान जी ऐसे मुद्दों पर जरूर स्टैंड लेते थे। मैंने उन्हें बहुत मिस किया।

शिल्पा बोलीं लोगों को गलत मैसेज जाता है

शिल्पा ने आगे कहा, ‘मैंने देखा कि फराह मुझे पसंद करती थीं और कोई भेदभाव नहीं करती थीं, लेकिन टीवी पर 24 घंटे में से सिर्फ 1 घंटे का कंटेंट दिखाया जाता है। तो ये काफी इंसल्टिंग है। इसके बाद जब कोई बोलता है कि कोई बहुत अच्छा गेम खेल रहा है, ये लोगों को फिर गलत मैसेज जाता है।’

शिल्पा, उस मोमेंट पर ये सब बोल रही हैं जब शिवांगी उनसे बार-बार उनके शो से गायब होने पर बोलती हैं। वहीं शिल्पा, शिवांगी पर हर्षद चोपड़ा को यूज करने का आरोप लगाती हैं। वह बोलती हैं कि शिवांगी इस शो में अपना रियल साइड नहीं दिखा रही हैं।

श्रेया ने ट्रॉफी के साथ जीते 1 करोड़

लॉकअप 2 की बात करें तो इस शो की ट्रॉफी श्रेया कालरा ने जीती है। ट्रॉफी के साथ श्रेया को 1 करोड़ रुपये भी मिले हैं। फिनाले में शिल्पा और शिवांगी के बीच कड़ी टक्कर थी और लास्ट में श्रेया ने बाजी मारी। शिवांगी फर्स्ट रनरअप रही हैं। वहीं योगेश रावत सेकेंड रनर अप रहे हैं और इसके साथ वह 10 लाख रुपये भी लेकर गए अलग से जो उन्हें एक स्पेशल टास्क के दौरान मिला।

राम कपूर और शिल्पा शिंदे भी टॉप 5 तक पहुंचे थे, लेकिन फिर दोनों बाहर हो गए थे। राम पहले फिनाले से बाहर हुए, उनके बाद शिल्पा और फिर योगेश।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजशिल्पा शिंदे को लॉकअप 2 में आई सलमान खान की याद, बोलीं- वह होते तो जरूर…