'मैंने काजोल को बोल दिया था...', शाहरुख खान ने खुद बताया क्यों टू मच में नहीं आए?
अमेजन प्राइम वीडियो के शो टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल पर इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे नजर आए। सलमान खान और आमिर खान भी शो का हिस्सा बने, लेकिन शाहरुख इस शो का हिस्सा नहीं बनें। अब शाहरुख ने बताया कि क्यों वो काजोल और ट्विंकल के शो पर नहीं आए।

शाहरुख खान और काजोल इंडस्ट्री के दो ऐसे दोस्त हैं जिनकी दोस्ती को फैंस भी खूब पसंद करते हैं। जब काजोल और ट्विंकल खन्ना के चैट शो टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल का ऐलान हुआ तो लोगों का लगा कि शाहरुख खान भी मेहमान बनकर शो में पहुंचेंगे। हालांकि, शो का फिनाले एपिसोड भी हो गया है और शाहरुख शो में नहीं आए। अब शाहरुख खान ने बताया कि क्यों वो शो पर नहीं पहुंचे।
काजोल के शो पर क्यों नहीं आए शाहरुख खान
बीबीसी एसियन नेटवर्क से खास बातचीत में शाहरुख खान ने बताया, "मैं अभी फिल्म कर रहा हूं! मैं उसे (काजोल) बता दिया था। मैं चोटिल भी था। मुझे वहां आना अच्छा लगता, सिवाय खाने-पीने वाले हिस्से के; वहां खाने के लिए बहुत सारा खाना था!"
शाहरुख बोले- सारे एपिसोड्स देखे हैं
उन्होंने आगे कहा, "ट्विंकल और आपको मेरी तरफ से सॉरी, सच में। आपको बता दूं कि मैंने सारे एपिसोड देखे हैं। यह मेरा प्रायश्चित है कि मैं उस शो में नहीं था, इसलिए मैं सारे एपिसोड देख रहा हूं।"
शो में आए थे ये मेहमान
काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो की बात करें तो आमिर खान, सलमान खान से लेकर इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे इस चैट का शो हिस्सा बने थे। शो में आनेवाले मेहमानों की लिस्ट में फराह खान, अनन्या पांडे, आलिया भट्ट, वरुण धवन, अक्षय कुमार, सैफ अली खान, गोविंदा, चंकी पांडे, जाह्नवी कपूर,करण जौहर, सोनाक्षी सिन्हा, मनीष मल्होत्रा, विकी कौशल और कृति सेनन जैसे कलाकार शामिल हैं। शो के लास्ट एपिसोड में महिला क्रिकेट टीम की जेमिमा रोड्रिग्स और शेफाली वर्मा मेहमान बनकर पहुंची थीं।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



