Sarzameen: आतंकवादी के रोल में इब्राहिम अली खान, सरजमीन की पहली झलक देख क्रेजी हुए फैंस

Jun 30, 2025 02:38 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Sarzameen Announcement: साउथ के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन आर्मी ऑफिसर के रोल में होंगे और इब्राहिम अली खान पहली बार निगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। जानिए अनाउंसमेंट वीडियो पर पब्लिक का रिएक्शन।

Sarzameen: आतंकवादी के रोल में इब्राहिम अली खान, सरजमीन की पहली झलक देख क्रेजी हुए फैंस

Sarzameen Teaser: साउथ के सुपरस्टार एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन की अपकमिंग फिल्म 'सरजमीन' का अनाउंसमेंट वीडियो सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। देशभक्ति से लबरेज इस फिल्म में काजोल और इब्राहिम अली खान भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। काजोल जहां कश्मीरी महिला के किरदार में हैं वहीं इब्राहिम अली खान खूंखार आतंकी के किरदार में होंगे। टीजर वीडियो पर पब्लिक का रिएक्शन काफी क्रेजी है और फैंस पृथ्वीराज और इब्राहिम अली खान का क्लैश देखने के लिए अभी से एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

आतंकवादी के किरदार में होंगे इब्राहिम अली

केजो ईरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म ओटीटी पर 25 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के टीजर की बात करें तो शुरुआती सीक्वेंस में कश्मीर की वादियां, देश की सुरक्षा में तैनात जवान और आतंकी हमलों के कुछ सीन दिखाए गए हैं। अनाउंसमेंट वीडियो में डायलॉग्स ज्यादा नहीं हैं, लेकिन काजोल, पृथ्वीराज सुकुमारन और इब्राहिम अली खान का आतंकी के किरदार में लुक काफी इंप्रेसिव लग रहा है। इब्राहिम पहली बार निगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

फिल्म के लिए चरम पर फैंस का एक्साइटमेंट

वीडियो को सभी स्टार कास्ट के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। एक फॉलोअर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "यह काफी एक्साइटिंग है, जिस तरह का किरदार तुम पर सूट करेगा वैसा, यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज होनी चाहिए थी।" वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "काजोल फिर एक बार शो चुरा लेंगी।" पृथ्वीराज को देखकर फैंस काफी इंप्रेस दिखे और एक शख्स ने लिखा- काजोल के मां वाले अवतार से अभी उबर भी नहीं सका था कि उनकी एक और किलर मूवी आ रही है। ज्यादातर कमेंट पॉजिटिव हैं और फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

बुरी तरह पिटी थी इब्राहिम की पिछली फिल्म

रिलीज के बाद कुछ ही मिनटों में वीडियो वायरल हो गया है और अब देखना यह होगा कि स्टार कास्ट और फिल्म की कहानी लोगों को कितनी भाती है। वर्क फ्रंट की बात करें तो पृथ्वीराज सुकुमारन इससे पहले एम्पुरान में नजर आए थे जिसे फैंस ने काफी प्यार दिया। काजोल की फिल्म मां अभी भी थिएटर्स में हैं और इब्राहिम अली खान की पिछली फिल्म 'नादानियां' जिसे लोगों का खास प्यार नहीं मिला। अब देखना होगा कि उनकी अगली फिल्म ओटीटी में क्या कमाल कर पाती है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;