सपने वर्सेस एवरीवन ने दुनियाभर में रच दिया इतिहास, अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड
Prime Video Series: अंबरीश वर्मा की वेब सीरीज सपने वर्सेस एवरीवन की हर जगह चर्चा हो रही है। इस सीरीज ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड कर लिया है। सपने वर्सेस एवरीवन दुनिया का पहला ऐसा शो बन गया है जिसके सभी एपिसोड्स की रेटिंग 9.3 से ज्यादा है।

अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज सपने वर्सेस एवरीवन के दो सीजन रिलीज हो चुके हैं। सीरीज का दूसरा सीजन हाल ही में रिलीज हुआ है। अंबरीश वर्मा का ये शो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। हर तरफ शो के डायलोग्स, सीन्स और कहानी की चर्चा है। इस सीरीज ने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड बना लिया है, जो दुनिया में किसी और शो के पास नहीं है। सपने वर्सेस एवरीवन दुनिया का पहला ऐसा शो बन गया है जिसके सभी एपिसोड्स की आईएमडीबी रेटिंग 9.3 से ज्यादा है।
सपने वर्सेस एवरीवन ने रच दिया इतिहास
सपने वर्सेस एवरीवन साल 2026 में वेब सीरीज की दुनिया का ‘धुरंधर’ बन चुका है। इस सीरीज के दोनों सीजन मिलाकर कुल 10 एपिसोड्स हैं। हर एपिसोड की आईएमडीबी रेटिंग 9.3 से ज्यादा है। सीरीज ने ये जो इतिहास रचा है, वो दुनिया के अबतक किसी भी शो के पास नहीं है।
सीजन1 के सभी एपिसोड्स की आईएमडीबी रेटिंग
एपिसोड 1: सपने वर्सेस एवरीवन के पहले एपिसोड का नाम है सपने वर्सेस जिम्मेदारी। एपिसोड 1 की आईएमडीबी रेटिंग 9.4 है।
एपिसोड 2: दूसरे एपिसोड का नाम है सपने वर्सेस डर। इस एपिसोड की आईएमडीबी रेटिंग 9.5 है।
एपिसोड 3: तीसरे एपिसोड का नाम सपने वर्सेस ईमानदारी। इस एपिसोड की आईएमडीबी रेटिंग 9.6 है।
एपिसोड 4: चौथे एपिसोड का टाइटल है सपने वर्सेस किस्मत। इस एपिसोड की आईएमडीबी रेटिंग 9.6 है।
एपिसोड 5: 5वें एपिसोड का नाम सपने वर्सेस जमाना है। इस एपिसोड की आईएमडीबी रेटिंग भी 9.6 है।
सीजन 2 के एपिसोड्स का नाम और आईएमडीबी रेटिंग
एपिसोड 1: पहले एपिसोड का नाम है सपने टूटने की आवाज। इस एपिसोड की आईएमडीबी रेटिंग 9.7 है।
एपिसोड 2: दूसरे एपिसोड का नाम है हीरो कौन? इस एपिसोड की आईएमडीबी रेटिंग 9.7 है।
एपिसोड 3: तीसरे एपिसोड का नाम है चाह तेरी में रजा मेरी। इस एपिसोड की आईएमडीबी रेटिंग 9.7 है।
एपिसोड 4: चौथे एपिसोड का नाम है द सेल्स गॉड। इस एपिसोड की आईएमडीबी रेटिंग 9.7 है।
एपिसोड 5: पांचवे एपिसोड का नाम है मैं भगवान बनूंगा। इस एपिसोड की आईएमडीबी रेटिंग 9.9 है।
क्यों लोगों को पसंद आ रहा है सपने वर्सेस एवरीवन?
सपने वर्सेस एवरीवन की हर जगह चर्चा और तारीफ कई वजहों से हो रही है। आइए जानते हैं इनके बारे में-
स्टोरीलाइन: सबसे पहले तो इस शो की स्टोरीलाइन बेहद खास है। स्टोरी में दो मुख्य किरदार हैं, जिनके सपने एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। एक किरदार (जिम्मी) अपने सपनों को पूरा करने के लिए किसी भी रास्ते को अपनाने का दम रखता है। वहीं, दूसरा किरदार (प्रशांत) सिर्फ सही रास्तों पर चलकर ही अपने सपने पूरे करना चाहता है। ये दो किरदार जब मिलते हैं, तो दोनों के बीच एक खास रिश्ता बन जाता है। जिम्मी और प्रशांत के जीवन के अलग-अलग संघर्ष हैं, जिम्मी के जीवन में उसका मामा उसकी सबसे बड़ी चुनौती है। वहीं, प्रशांत के सामने समाज में हो रहा छल-कपट सबसे बड़ी चुनौती है। दोनों कैसे अपने-अपने सपनों की तरफ बढ़ते हैं, यही बात सीरीज को खास बनाती है।
जिम्मी के किरदार ने लूटा दिल: सोशल मीडिया पर जिम्मी (अंबरीश वर्मा) के किरदार को खूब प्यार मिल रहा है। जिम्मी का किरदार एक ऐसा किरदार है जो अपनों से ही लड़ रहा है। अंबरीश वर्मा की स्क्रीन प्रेजेंस काफी दमदार नजर आई है। सीरीज में अंबरीश जब-जब स्क्रीन पर आएंगे, आप अपनी नजर नहीं हटा पाएंगे।
प्रशांत की मासूमियत: प्रशांत (परमवीर चीमा) के चेहरे पर एक अलग ही मासूमियत नजर आती है। अपने साथ लाख बुरा होने के बाद भी प्रशांत अपनी अच्छाई नहीं छोड़ता है। प्रशांत के किरदार को कई सीन्स में थिएटर एक्टिंग के जरिए दिखाया है। थिएटर पसंद करने वालों के लिए ये शो की खास बात है।
मामा कुकरेजा: हीरो तभी हीरो लगता है जब उसके सामने विलेन दमदार हो। ये आपने कई बार सुना होगा, सपने वर्सेस एवरीवन का विलेन ऐसा ही है। विजयंत कोहली ने मामा कुकरेजा का किरदार निभाया है। उनका किरदार इस तरह से लिखा गया है कि आपको उस किरदार पर गुस्सा आने लगेगा। विलेन कोई मारधाड़ नहीं कर रहा है, बस अपने लुक्स और स्क्रीन प्रेजेंस से ही बता रहा है कि वो कितना खतरनाक है।
डायलॉग्स: इस सीरीज में कुछ ऐसे डायलॉग्स हैं जो सीरीज खत्म होने के बाद भी आपके जहन में रह जाएंगे। सीजन 2 के अंत में जिम्मी का डायलॉग- अब शर्म खत्म, अब मैं पापी आदमी, अब धर्म खत्म सोशल मीडिया पर जमकर देखा जा रहा है।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


