700 कारीगरों ने बनाया हीरामंडी का अब तक का सबसे ग्रैंड सेट, संजय लीला भंसाली ने पानी की तरह बहाया पैसा
- सिर्फ सेट बनाने में करोड़ो खर्च कर चुके हैं डायरेक्टर संजय लीला भंसाली, हीरामंडी के सेट को बनाया अब तक सबसे शानदार और बड़ा।

संजय लीला भंसाली इन दिनों अपने ड्रीम प्रोजेक्ट हीरामंडी को लेकर खबरों में बने हुए हैं। 1940 के दशक की कोठा प्रथा को दिखाती ये सीरीज अगले हफ्ते प्रीमियर होने वाली है। सीरीज में अब तक की सबसे शानदार कास्ट के साथ सबसे बड़ा सेट दिखाया गया है। ये सेट जिसे बनाने में 700 कारीगरों की मेहनत और कई महीने लगे। अब इस आलीशान सेट को स्क्रीन पर देखा जा सकेगा।
सबसे बड़ा सेट
संजय लीला भंसाली जितनी मेहनत अपनी स्क्रिप्ट पर करते हैं उससे कई ज्यादा वक़्त वो सेट के डिज़ाइन, एक्टर्स के लुक और उनके पहनावे को तैयार करवाने लगाते हैं। उनका विजन सिर्फ स्क्रिप्ट को एक्टिंग के जरिये ऑडियंस तक पेश करना नहीं होता। बल्कि वो पूरा सीन वैसे ही क्रिएट करने की कोशिश करते हैं जैसा उस वक़्त रहा होगा। उनकी पिछली फिल्मों जैसे देवदास, बाजीराव मस्तानी, राम लीला, गंगूबाई काठियावाड़ी और पद्मावत में ग्रैंड सेट देखने को मिले हैं। लेकिन हीरामंडी के लिए डायरेक्टर ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हीरामंडी के लिए डायरेक्टर ने एक ऐसा सेट बनाया था जो भुलाया नहीं जा सकता है।
सेट के लिए कही ये बात
हाल में दिए एक इंटरव्यू में संजय लीला भंसाली ने हीरामंडी के ग्रैंड सेट के बारे में बात की। डायरेक्टर ने कहा ‘मैं हमेशा अपने काम में खो जाना चाहता था। यह अब तक का मेरा सबसे बड़ा सेट है। ऐसा लगता है कि मैं जो सोच सकता था, उससे कहीं आगे निकल गया हूं। मैं फ़िल्में बनाते हुए और ज़्यादा एंजॉय कर रहा हूं और समझ रहा हूं। मुझे बड़े सेट बनाना पसंद है, लेकिन मैं सब कुछ कंट्रोल नहीं करना चाहता। मैंने बड़ा सेट तैयार कर दिया है, लेकिन ऑडियंस वही देखेगी जो वो चाहती है। कभी-कभी लोग कहते हैं कि देखने के लिए बहुत कुछ है, और वे सीन के जरूरी हिस्सों को मिस कर देते हैं।’ ऐसे में अब संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार का इंतजार बढ़ गया है। ये सीरीज 1 मई से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेगी।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


