20 पुलिसवाले बैठकर देखने लगे एपिसोड्स... समय रैना ने बताया कॉन्ट्रोवर्शियल शो किस डर से डिलीट किया
समय रैना ने अपने कमबैक वीडियो में बताया है कि वह नहीं चाहते थे कि उनके शो इंडियाज गॉट लैटेंट के एपिसोड डिलीट हों हालांकि पुलिस ने उनके एडिटर को पकड़ लिया जिसके बाद उन्हें सब डिलीट करना पड़ा।

समय रैना ने एक साल बाद यूट्यूब पर वापसी की है। उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडी स्पेशल शो स्टिल अलाइव में उन्होंने एक साल की भड़ास दिल खोलकर निकाली। उन्होंने बताया कि इंडियाज गॉट लैटेंट उन्होंने बहुत मेहनत से बनाया था, कैसे रणवीर इलाहाबादिया वाली कॉन्ट्रोवर्सी इस शो को खा गई। उन्होंने बताया कि वह शो यूट्यूब से डिलीट नहीं करना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उनके एडिटर को अरेस्ट कर लिया। इसके बाद उन्हें सब डिलीट करना पड़ा।
रातोंरात हटाना पड़ा शो
अपने नए वीडियो में समय रैना ने बताया कि कैसे पुलिस ने उनके सारे वीडियोज डिलीट करवा दिए थे। उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडी के बहाने मजाक में कई बातें कह डालीं। समय बोले, 'रातोंरात पूरा शो हटाना पड़ा। मैंने बहुत मन से बनाया था वो शो। सब देखते थे पता है। हमने यूट्यूब से स्टैट निकाला था, हर महीने 4 करोड़ यूनीक डिवाइसेज पे लोग मेरा शो देखते थे। देश के 100 में से 4 लोग हमारा शो देखकर हंस रहे थे। मैं एकदम टूट गया था यार। मैं इसे कभी डिलीट नहीं करना चाहता था। मैं यूएस में था।'
पुलिस ने हटवाए एपिसोड्स
समय आगे बोलते हैं, 'उस टाइम पर मुझे मुंबई पुलिस का कॉल आया कि आपको सारे एपिसोड अभी हटाने पड़ेंगे। मैंने कहा, मैं नहीं हटा रहा हूं। सर, मैं डेमोक्रेसी में रहता हूं, हमें बोलने की आजादी है। उन्होंने मेरा एडिटर अरेस्ट कर लिया। उसने मुझे बताया, 'पुलिस स्टेशन में 20 पुलिसवाले बैठे हैं। वो अब एक-एक एपिसोड देख रहे हैं और वे नोट्स बना रहे हैं कि इस तरह की भाषा का प्रयोग और कहां-कहां पर हुआ था।' मैंने सोचा ये लोग राखी सावंत एपिसोड देखें, मैं ही हटा देता हूं यार।'
बोले- पाकिस्तान से मिला सपोर्ट
समय बोले, 'राखी सावंत एपिसोड देख लेते ना पुलिस वाले तो देश से ही निकाल देते मेरे को। उस टाइम पाकिस्तान से सपोर्ट आ रहा था मेरे को। वो कह रहे थे आप हमारे यहां शो चालू करो समय भाई। हम एक भी जोक नहीं काटेंगे आपका। मैं तो कभी नहीं चाहता था इस लेवल की कंट्रोवर्सी हो।
समय खेलते थे सेफ गेम
समय आगे बोलते हैं, 'मैं इतना सेफ खेलता था ये इंटरनेट की गेम तुम्हें क्या बताऊं। तुम शो देखते थे ना इंडियास गॉट लेटेंट जो एक घंटा तुम देखते थे। वो तो तुम सबसे क्लीन एक घंटा देखते थे। जिसने वो शो लाइव देखा है उसको पता है वो शो 5 घंटे का होता था। असली कंट्रोवर्शियल चार घंटे तो तुमने कभी देखे ही नहीं। क्योंकि उस शो में कोई स्क्रिप्ट ही नहीं थी। कोई भी कुछ भी बोल देता था। कोई रिलीजन पे जोक मार देता था। कोई कास्ट पे जोक मार देता था। कोई एलजीबीटीक्यू पर कुछ बोल देता था।' समय ने बताया कि फिर वह सारी कॉन्ट्रोवर्शियल बातें एडिट कर देते थे कि कहीं कोई बवाल ना हो जाए।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


