'मुंह से ग्रेनेड फेंकते तो अच्छा था', कपिल के शो पर सुनील पाल और समय रैना का आमना-सामना
द ग्रेट इंडियन कपिल शो के लेटेस्ट एपिसोड में समय रैना और सुनील पाल आमने-सामने आए। इस एपिसोड में समय ने बताया कि कैसे विवाद के वक्त सुनील पाल ने उनके खिलाफ बोला और इस बात का उन्हें बुरा भी लगा। वहीं, कपिल शर्मा सुनील पाल और समय रैना के बीच सुलह कराते नजर आए।

कॉमेडियन सुनील पाल कई बार समय रैना और उनकी कॉमेडी की आलोचना कर चुके हैं। सुनील पाल ने समय रैना को आतंकवादी तक कह दिया था। वहीं, समय रैना भी अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर सुनील पाल को रोस्ट कर चुके हैं। अब द ग्रेट इंडियन कपिल शो पर समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया के साथ सुनील पाल भी पहुंचे। सुनील पाल को देख समय रैना थोड़ा हैरान लगे। समय रैना ने सुनील पाल के सामने ही कहा कि जब लेटेंट विवाद हुआ तब सुनील पाल ने उन लोगों के खिलाफ काफी कुछ बोला जिसका उन्हें बुरा भी लगा।
सुनील पाल को देख हैरान हुए समय रैना
कपिल शर्मा रणवीर और समय से बात करने के बाद सुनील पाल को स्टेज पर बुलाते हैं। सुनील पाल का नाम सुनकर और उन्हें स्टेज पर देखकर समय रैना थोड़ा हैरान भी नजर आए। इसके बाद कपिल शर्मा सुनील पाल और समय रैना के बीच सुलह भी कराते नजर आए।
कपिल ने पूछा समय को क्यों कहा आतंकवादी?
सुनील पाल के स्टेज पर आने के बाद समय रैना उनसे हाथ मिलाकर, गले लगकर मिलते हैं। इसके बाद कपिल शर्मा सुनील पाल से पूछते हैं कि वो समय को आतंकवादी क्यों बोलते हैं? कपिल कहते हैं, ऐसा कौन सा आपने इन्हें मुंह से ग्रेनेड फेंकते हुए देख लिया? कुछ विचार आप पेश करें।"
सुनील पाल बोले- जो समाज में नहीं, वो आतंकवादी ही है
कपिल के सवाल पर सुनील पाल कहते हैं, कपिल भाई, "अगर ये मुंह से ग्रेनेड मार देते तो अच्छा था। क्योंकि जो ये मारते हैं, वो नहीं सहा जाता है। जो समझ में नहीं आता, वो समाज में नहीं आता। और जो समाज में नहीं आता है वो तो आतंकवादी होता ही है।"
समय रैना ने किया सुनील पाल को रोस्ट
सुनील की बात खत्म होते ही समय ने कहा, “सर मैं आपको इतने प्यार से मिला, ये क्या है…इनको मेरे से इतनी दिक्कतें हैं। मुझे आपसे कोई दिक्कत नहीं हैं सर, बस एक ही है- आप ब्रश क्यों नहीं करते?”
अर्चना ने भी सुनील पाल से पूछा कि समय ने ऐसा क्या किया है कि आप नाराज हैं? सुनील पाल कहते हैं- “अदब की महफिल हो तो याद करो गालिब को, इनकी महफिल हो तो सिर्फ गाली बको।”
समय बोले- सुनील पाल की वीडियो से सीखीं गाली
समय रैना ने कहा कि उन्होंने जो भी गालियां सीखीं हैं, उन्होंने सुनील पाल के वीडियो से सीखी हैं। इसपर कपिल कहते हैं कि ये तो कभी गाली नहीं देते हैं। तो समय कहते हैं कि इनसे नहीं, इनके कमेंट सेक्शन से सीखी है।
समय रैना लगातार सुनील पाल को रोस्ट करते नजर आए। इसके बाद समय ने कहा कि इन्होंने इतना बोला है हमें कि मेरी मम्मी तो ये देखकर खुश होंगी।
समय ने सामने रखी अपनी शिकायत
इसके बाद समय ने कहा, “एक कॉमेडियन के तौर पर मुझे बहुत बुरा लगता है कि जब हम फंसते हैं, पूरी दुनिया हम पर हमला करती है। वो एक टाइम होता है जब हम लगता है कि हमारी इंडस्ट्री के लोग हमें सपोर्ट करें, तो उसमें भी आप आकर फिर…थोड़ा बुरा लगता है।”
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


