'तेरे साथ कुछ बुरा होने वाला है', लेटेंट शो बंद होने से एक दिन पहले ही कपिल शर्मा ने किया था समय रैना को कॉल
The Great Indian Kapil Show: द ग्रेट इंडियन कपिल शो में रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना मेहमान बनकर पहुंचे। शो में समय रैना ने बताया कि लेटेंट बंद होने से एक दिन पहले कपिल शर्मा का फोन उनके पास आया था। किपल ने समय से कहा था कि उनके साथ कुछ बुरा होने वाला है।

द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो के लेटेस्ट एपिसोड में समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया मेहमान बनकर पहुंचे। शो पर पहुंचते ही कपिल शर्मा ने दोनों से उनके केस के बारे में बात की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वो पहले क्या लेंगे- चाय, कॉफी या एंटिसिपेटरी बेल। रणवीर ने बताया कि पिछले एक साल में उनकी और समय की दोस्ती बहुत गहरी हुई है। इसी बातचीत के दौरान समय ने बताया कि लेटेंट बंद होने से एक दिन पहले कपिल शर्मा ने उन्हें कॉल किया था।
कपिल शर्मा ने समय रैना से पूछी थी ये बात
रणवीर ने कपिल शर्मा से पूछा कि क्या वो लेटेंट देखते थे? इस पर कपिल शर्मा ने कहा कि वो लेटेंट देखते भी थे और उन्होंने समय को कॉल भी किया है। इसके बाद कपिल ने बताया कि उन्होंने समय से पूछा भी था कि उनपर अभी तक केस कैसे नहीं हुआ।
लेटेंट बंद होने से एक दिन पहले कपिल ने किया था समय को फोन
कपिल की बात पूरी होते ही समय रैना ने कहा कि आप यकीन नहीं मानेंगे, लेटेंट बंद होने से एक दिन पहले इन्होंने (कपिल शर्मा) कॉल किया था और कहा था- तुम्हारे साथ कुछ बुरा होने वाला है।
कपिल शर्मा ने समय को क्यों किया था फोन?
समय रैना की बात सुनने के बाद कपिल शर्मा ने कहा कि मैंने समय से कहा था- तू नजरों में आ गया है, थोड़ा संभल कर चलना। तो मैं अपने अनुभवों से बता रहा था। मैं अंतर्यामी नहीं हूं। आप कुछ भी बोलकर फेमस हो जाओ, लेकिन फेमस होने के बाद कुछ भी नहीं बोल सकते हैं।
समय रैना के साथ शो पर पहुंचे बलराज घई
कपिल शर्मा ने समय से पूछा विवाद के बाद उन्होंने सबसे पहले किसे कॉल किया था? इसपर समय ने कहा कि उन्होंने तो सबसे पहले वकील को ही कॉल किया था। समय के साथ शो में बलराज भी पहुंचे। नवजोत सिंह सिद्धू ने बलराज से पूछा कि उनका हैबिटेट कॉमेडी सेंटर कितनी बार तोड़ा गया?बलराज ने बताया तीन बार। इसके बाद समय ने बताया कि बलराज को लगभग हर हफ्ते वेन्यू तोड़ने के कॉल आते हैं।
बता दें, समय रैना कपिल शर्मा को काफी पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि वो हमेशा से ही कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के साथ टीवी पर आना चाहते थे। उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो सब लोग एक दिन ओटीटी पर आ जाएंगे।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


