समय रैना ने सुनील पाल को कहा, फ्रस्ट्रेटेड और इनसिक्योर, बोले- बढ़िया है मेरे बारे में बात कर रहे हैं
समय रैना इंडियाज गॉट लैटेंट कॉन्ट्रोवर्सी के दौरान अपने खिलाफ बात करने वाले लोगों पर खुलकर बोल रहे हैं। उन्होंने राजू पाल को फ्रस्ट्रेटेड बताया है। उनका कहना है कि जिसके पास मेंटल पीस होती है वह दूसरों की खराब नहीं करता।

समय रैना का लेटेस्ट वीडियो आई एम स्टिल अलाइव आने के बाद से वह हेडलाइन्स में हैं। उन्होंने एक रीसेंट पॉडकास्ट में उन लोगों पर बात की जो लैटेंट कॉन्ट्रोवर्सी में उनके खिलाफ बोले थे। समय ने कहा कि फ्रस्ट्रेटेड लोग ही दूसरों के बारे में उल्टा-सीधा बोलते हैं। उन्होंने बोला कि सुनील पाल उनके बारे में कुछ बोलते हैं तो यह उनकी इनसिक्योरिटी है। समय ने सवाल किया कि कपिल शर्मा ने उन पर कोई गलत कमेंट क्यों नहीं किया?
सुनील पाल ने समय पर दिया जवाब
समय चलचित्र टॉक्स से बात कर रहे थे। उन्हें सुनील पाल की फोटो दिखाकर पूछा कि वह उनके बारे में क्या सोचते हैं। इस पर समय रैना बोले, 'मैं सुनील पाल के बारे में नहीं सोचता। मैं अपनी जिंदगी में एक बाद काफी जल्दी सीख ली थी कि अगर कोई किसी के बारे में बकवास करता है, इसका मतलब उन पर भी कुछ बीत रही है। मुझे ऑफेंडेड फील नहीं होता। सच तो यह है कि बढ़िया है कि वह मेरे बारे में बात कर रहे हैं। उनको कुछ परेशान कर रहा है। कुछ इनसिक्योरिटी है। उस आदमी के पास मेंटल पीस नहीं है, मुझे उनके लिए बुरा लगता है। जिस इंसान के दिमाग में शांति होती है, वह दूसरों की शांति नहीं खराब करता।'
बेहतर थे राजू श्रीवास्तव
समय आगे बोलते हैं कि शायद कुछ फ्रस्ट्रेशन होगा। वह बोले, 'मैं एक इंसान के तौर पर उन्हें नहीं जानता, मेरे मन में उनके लिए कुछ नहीं है। वह एक आइकॉनिक कैरेक्टर हैं, हालांकि राजू श्रीवास्तव बेहतर थे। लोग आपके बारे में बुरा तब ही बोलते हैं जब उनके मन में इनसिक्योरिटी होती है और कुछ अच्छा नहीं हो रहा होता। इन सारे फ्रस्ट्रेटेड लोगों ने लैटेंट कॉन्ट्रोवर्सी के दौरान हम सबको पब्लिकली शर्मिंदा किया। क्या कपिल शर्मा ने हमारे खिलाफ कुछ बोला? या किसी अच्छे एक्टर का रिएक्शन आया? अगर वे लोग चाहते तो कई लोग प्रोटेस्ट कर सकते थे पर जिनके पास मेंटल पीस थी वे नहीं आए, सिर्फ फ्रस्ट्रेटेड लोगों ने ही हमें टारगेट करने का सोचा।'
क्या बोले थे सुनील पाल
बता दें कि लैटेंट कॉन्ट्रोवर्सी के दौरान सुनील पाल ने समय रैना केस पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि वह इन लोगों को कॉमेडियन नहीं मानते है। वे लोग आतंकी के बराबर हैं। वहीं मुकेश खन्ना भी समय पर भड़के हुए हैं। समय ने रीसेंट वीडियो में उन पर कमेंट किया। इसके बाद मुकेश खन्ना समय रैना के बारे में काफी कुछ बोल चुके हैं। मुकेश खन्ना ने समय को कुत्ते की दुम तक कह दिया था।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


