इंटेरोगेशन रूम में डर के साये में थे समय रैना, बताया पुलिस स्टेशन में क्या हुआ था?

Apr 08, 2026 02:08 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

Samay Raina Still Alive Video: समय रैना ने अपने यूट्यूब चैनल पर स्टिल अलाइव नाम से एक वीडियो डाला है। इस वीडियो में उन्होंने इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बारे में खुलकर बात की है।उन्होंने बताया कैसे एक मुंबई पुलिस के सीनियर कॉप ने उन्हें कहा था कि उनकी नीस (भतीजी/भांजी) उनकी बहुत बड़ी फैन है।

इंटेरोगेशन रूम में डर के साये में थे समय रैना, बताया पुलिस स्टेशन में क्या हुआ था?

इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बाद पहली बार समय रैना ने उस बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर स्टिल अलाइव करके एक वीडियो पोस्ट किया है। इस 1 घंटे 21 मिनट के वीडियो में समय रैना ने उस पूरे विवाद के बारे में बात की। उन्होंने इस वीडियो में उस वक्त को याद किया जब वो इसी केस के सिलसिले में पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उस टेंशन की स्थिति में कैसे उन्हें एक सीनियर कॉप ने बताया कि उनकी नीस (भतीजी/भांजी) समय की फैन हैं। समय ने वहीं उनकी नीस से फिर फोन पर बात की थी।

जब पुलिस स्टेशन पहुंचे थे समय रैना

समय रैना ने याद किया कि कैसे मुंबई पुलिस ने उन्हें बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था। जब वह पुलिस स्टेशन पहुंचे, तो बाहर मीडिया का जमावड़ा था, जिससे तनाव और बढ़ गया। इसके बाद समय को एक इंटेरोगेशन रूम में ले जाया गया, जहां माहौल काफी गंभीर था।

जब पुलिस अफसर ने दरवाजा बंद करने का दिया आदेश

समय रैना ने बताया कि उनके सामने एक तीन स्टार वाला पुलिसवाला खड़ा था। उस पुलिसवाले ने समय से कहा कि उनसे सीनियर अधिकारी बात करेंगे। समय ने कहा कि वो सोचने लगे कि क्या तीन स्टार से भी ज्यादा कुछ होता है। क्या उनसे 5 स्टार वाले ही बात करेंगे। इसके बाद जब कमरे में सीनियर पुलिस अधिकारी आए और उन्होंने दूसरे पुलिसवाले से दरवाजा बंद करके जाने के लिए कहा।

पुलिस अधिकारी की नीस से समय ने की बात

समय रैना ने कहा कि वो बहुत ज्यादा घबरा रहे थे। लेकिन पुलिस अधिकारी ने फॉर्मल सवाल करने से पहले समय रैना को बताया कि उनकी नीस उनकी बहुत बड़ी फैन है। पुलिस अधिकारी ने समय रैना से कहा कि क्या वो उसकी नीस से बात करेंगे? समय ने मजाकिया अंदाज में वीडियो में बताया कि उन्होंने कहा कि वो कुछ भी कर लेंगे अभी। इसके बाद समय रैना ने पुलिस अधिकारी की नीस से बात की।

फोन कॉल के बाद शुरू हुई पूछताछ

इस फोन कॉल के बाद पुलिस अधिकारी ने अपनी पूछताछ शुरू की। उन्होंने समय रैना से कहा कि क्या वो अपने उस एपिसोड के लिए माफी मांगेंगे। समय रैना ने कहा कि उस वक्त उन्हें माफी मांगने से ज्यादा सटीक कुछ नहीं लगा। समय रैना ने इसी वीडियो में बताया कि कैसे इस पूरे विवाद में उनकी मेंटल हेल्थ पर बहुत ज्यादा असर पड़ा। वो अमेरिका में थे उन्हें नींद की गोलियां खानी पड़ रही थीं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।