तुकाराम मुंढे का खौफ! समय रैना ने बताया 'द हैबिटेट' में आया क्या बदलाव?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

समय रैना इंडियाज गॉट लेटेंट के लेटेस्ट एपिसोड में बताते नजर आए कि कैसे तुकाराम मुंढे की डर की वजह से द हैबिटेट का खाना अब अच्छा बनने लगा है। समय की बात सुनकर पैनल में बैठे लोग हंसने लगे। 

Samay Raina and Tukaram Mundhe
समय रैना ने लेटेंट में किया तुकाराम मुंढे का जिक्र

महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के आयुक्त तुकाराम मुंढे पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दरअसल, उन्होंने महाराष्ट्र में खाने-पीने की चीजों में मिलावट और स्वास्थ्य मानकों के उल्लंघन के खिलाफ कई बड़े ब्रांड्स पर एक्शन लिया था। इसके बाद से ही उनकी चर्चा हो रही है। अब समय रैना ने इंडियाज गॉट लेटेंट के लेटेस्ट एपिसोड में समय रैना ने भी तुकाराम मुंढे का नाम लेकर मजाक किया।

समय रैना ने कंटेस्टेंट को ऑफर किए गलावटी कबाब

18 सितंबर को रिलीज हुए एपिसोड में एक कंटेस्टेंट मैजिक ट्रिक्स दिखाने के लिए स्टेज पर चढ़ा। समय रैना उस कंटेस्टेंट से काफी इम्प्रेस हुए। जब वो कंटेस्टेंट स्टेज से उतरने लगा, तब समय रैना ने कहा कि वो उन्हें खाली हाथ नहीं जाने देंगे। इसके बाद समय रैना कंटेस्टेंट को अपने सामने रखे गलावटी कबाब ऑफर करते हैं।

समय रैना ने क्यों किया तुकाराम मुंढे का जिक्र?

समय रैना उस कंटेस्टेंट को बुलाकर गलावटी कबाब खिलाने से पहले उससे पूछते हैं कि क्या वो नॉन-वेज खाते हैं? कंटेस्टेंट जवाब देता है- आपके हाथ से तो खालूंगा। इसके बाद समय रैना गलावटी कबाब की तारीफ करते-करते तुकाराम मुंढे का नाम लेकर मजाक करते हैं। समय कहते हैं कि ये गलावटी कबाब यहीं द हैबिटेट के हैं। बहुत अच्छे हैं। पहले बहुत खराब था, लेकिन फिर तुकाराम मुंढे के डर की वजह से ऐसा हो गया है। समय जैसे ही ये बात कहते हैं वहां बैठे सभी लोग हंसने लगते हैं।

कौन है द हैबिटेट का मालिक?

द हैबिटेट की बात करें तो समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट के एपिसोड द हैबिटेट में ही शूट किए जाते हैं। समय रैना के दोस्त बलराज घई और उनके पिता ही द हैबिटेट के मालिक हैं। द हैबिटेट स्टैंड-अप कॉमेडी और लाइव परफॉर्मेंस के लिए एक पॉपुलर वेन्यू है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भी समय ने किया रोस्ट

समय रैना के लेटेस्ट एपिसोड की बात करें तो इस एपिसोड में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भुवन बाम, कॉमेडियन कौस्तुभ अग्रवाल और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा पैनल में बैठे थे। बीते एपिसोड में समय रैना नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भी रोस्ट करते नजर आए थे। उन्होंने नवाजुद्दीन की फिल्म थामा को लेकर बार-बार उनसे सवाल किया कि उन्होंने वो फिल्म क्यों की थी?

कब शुरू हुआ था समय रैना का लेटेंट?

इंडियाज गॉट लेटेंट की बात करें तो इस शो की शुरुआत 14 जून 2024 को हुई थी। इस शो को काफी कम वक्त में काफी पॉपुलर हो गया था। हालांकि, सीजन 1 के एक एपिसोड की वजह से लेटेंट पर कानून की सख्ती हुई और समय रैना को पहले सीजन के सभी एपिसोड्स अपने यूट्यूब से हटाने पड़े। जिस एपिसोड की वजह से ये शो विवादों में आया था, उस एपिसोड में रणवीर इलाहाबादिया ने एक कंटेस्टेंट से माता-पिता से जुड़ा एक अश्लील सवाल पूछा था। रणवीर का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायर हुआ, देशभर में समय रैना के शो के खिलाफ आवाजें उठने लगीं।

इतना ही नहीं, समय रैना कानूनी पचड़ों में भी फंस गए। इस विवाद के बाद काफी दिनों तक समय रैना ने कोई भी नया शो नहीं किया था। विवाद होने के कुछ महीनों बाद समय रैना ने अपना एक स्पेशल रिलीज किया। इस स्पेशल का नाम था स्टिल अलाइव। इस स्पेशल में समय रैना ने अपने ही अंदाज में फैंस को बताया था कि जब लेटेंट वाला विवाद हुआ तो उन्हें किन-किन चीजों से गुजरना पड़ा था।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजतुकाराम मुंढे का खौफ! समय रैना ने बताया 'द हैबिटेट' में आया क्या बदलाव?