Samay Raina कर रहे शैरन वर्मा को डेट? कॉमेडियन बोले- इंटरनेट अपना...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Samay Raina on Dating Rumours: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ वक्त से ऐसी चर्चा है कि समय रैना और कॉमेडियन शैरन वर्मा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब इन चर्चाओं पर समय रैना ने चुप्पी तोड़ी है। 

Samay Raina Breaks silence on dating Sharon Verma
समय रैना ने शैरन को डेट करनी वाली चर्चाओं पर तोड़ी चुप्पी

इंडियाज गॉट लेटेंट के पिछले एपिसोड में कॉमेडियन शैरन वर्मा पैनल में गेस्ट बनकर पहुंची थीं। उस एपिसोड के रिलीज होने के बाद ऐसी चर्चा शुरू हो गई कि समय रैना और शैरन वर्मा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग शैरन और समय के वीडियो पर रोमांटिक गाने लगाकर शेयर करने लगे थे। सोशल मीडिया की ऐसी चर्चाओं पर अब समय रैना ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ किया कि वो शैरन वर्मा को डेट नहीं कर रहे हैं।

क्या शैरन को डेट कर रहे हैं समय रैना?

समय रैना ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के कुछ सवालों के जवाब दिए। एक फैन ने इसी दौरान समय से पूछा कि क्या वो शैरन को डेट कर रहे हैं? समय ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा- नहीं भाई, बस इंटरनेट अपना काम कर रहा है।

शैरन और समय की वायरल हो रही थीं रील्स

बता दें, हाल ही में रिलीज हुए लेटेंट के दो एपिसोड्स में समय रैना के पैनल में शैरन वर्मा गेस्ट बनकर पहुंची थीं। इस शो से दोनों की कुछ क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थीं। इन क्लिप्स के साथ दावा किया जा रहा था कि समय रैना और शैरन वर्मा एक दूसरे को डेट कर रहे थे। रेडिट पर भी एक पोस्ट वायरल हुआ था जिसमें एक यूजर ने दावा किया था कि वो अर्चना पूरन सिंह वाले एपिसोड में लेटेंट देखने गई थीं। उन्होंने वहां नोटिस किया था कि समय रैना शैरन से अलग से काफी देर बात कर रहे थे।

शैरन से पहले मेधा शंकर से जुड़ा था कॉमेडियन का नाम

हालांकि, अब समय रैना ने अपना जवाब से ऐसी सभी चर्चाओं पर पूर्णविराम लगा दिया है। शैरन वर्मा से पहले समय रैना का नाम 12वीं फेल एक्ट्रेस मेधा शंकर से जोड़ा गया था। हाल ही में रिलीज हुए एपिसोड में मेधा शंकर और शैरन वर्मा, दोनों गेस्ट बनकर समय के शो में पहुंची थीं। इस एपिसोड की रील बनाते हुए लोगों ने समय की चुटकी ली थी। लोग कह रहे थे केवल समय ही ये कर सकते हैं, एक साथ अपनी दोनों कथित गर्लफ्रेंड्स को बुलाना।

कौन हैं शैरन वर्मा?

समय की तरह ही शैरन वर्मा भी एक कॉमेडियन हैं। शैरन को समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट से ही पहचान मिली थी। शैरन सीजन 1 में कंटेस्टेंट के तौर पर समय के शो में पहुंची थीं। शैरन की कॉमेडी पैनल को काफी पसंद आई थी। शैरन से इम्प्रेस होकर समय रैना ने उन्हें अपना शो ओपन करने के लिए भी बुलाया था।

फैंस के सवालों का समय रैना ने दिया जवाब

समय रैना ने अपनी इंस्टा स्टोरी में और किन सवालों के लिए जवाब

समय रैना से एक फैन ने पूछा कि लेटेंट का अगला एपिसोड कब आएगा? समय ने इस सवाल का जवाब देते हुए लिखा- वीकेंड पर। दीपक कलाल, रवि गुप्ता बोनस एपिसोड केवल मेंबर्स के लिए आएगा। वहीं, एक दूसरे फैन ने समय से पूछा कि क्या वो अब भी रणवीर इलाहाबादिया के टच में हैं? समय ने इस सवाल का जवाब हां में दिया और कहा कि रणवीर काफी स्वीट इंसान हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजसमय रैना कर रहे शैरन वर्मा को डेट? कॉमेडियन बोले- इंटरनेट अपना...