सलमान खान होंगे 'कॉफी विद करण 9' के पहले मेहमान, अकेले आएंगे या साथ होगा दूसरा कलाकार?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

करण जौहर का शो कॉफी विद करण का नया सीजन खबरों में बना हुआ है। ताजा रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान इस नए सीजन के पहले मेहमान बने नजर आने वाले हैं। जानिए गेस्ट लिस्ट।

salman khan will be the first guest on karan johar show koffee with karan 9
सलमान खान होंगे करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण 9’ के पहले मेहमान?

करण जौहर अपने सबसे पॉपुलर शो 'कॉफी विद करण' के 9 वें सीजन के साथ वापसी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस बार शो पर नजर आने वाले सेलेब्रिटीज के नाम वायरल हो रहे हैं। ताजा रिपोर्ट की मानें तो गेस्ट की लिस्ट में सलमान खान का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस सीजन सभी गेस्ट जोड़ी में शो पर नजर आएंगे, लेकिन सिर्फ सलमान ऐसे मेहमान होंगे जो अकेले एक एपिसोड को खास बनाएंगे। मतलब करण के शो के नए सीजन में सलमान सोलो नजर आएंगे।

कॉफी विद करण 9 के गेस्ट होंगे सलमान खान

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण 9 में अपनी एंट्री को कन्फर्म किया है। एक्टर के अकेले इस एपिसोड के मेहमान होंगे, इस अग्रीमेंट पर बात हो रही है। अगर सब ठीक रहा तो सलमान इस नए सीजन के पहले मेहमान होंगे।

कॉफी विद करण

कॉफी विद करण 9 की गेस्ट लिस्ट

कॉफी विद करण का 9 वां सीजन दिवाली सीजन के दौरान यानी अक्टूबर से नवंबर के बीच प्रीमियर किया जाएगा। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सलमान खान इस सीजन के पहले गेस्ट होंगे। अन्य एपिसोड में आमिर खान, सैफ अली खान, फरहान अख्तर, अक्षय खन्ना शो पर नजर आ सकते हैं। ये फिल्म दिल चाहता है का रीयूनियन होगा। शो में नजर आने वाले सेलेब्स की लिस्ट में अगले नाम विकी कौशल और दिलजीत दोसांझ का है। दोनों साथ में शो में दिखेंगे। विजय देवरकोंडा पत्नी और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ काउच शेयर करते देखे जा सकते हैं।अगली जोड़ी समय रैना और फराह खान की होगी। इसके अलावा करीना कपूर,काजोल, जया बच्चन, अहान पांडे और अनीत पड्डा जैसे एक्टर्स करण के शो पर नजर आ सकते हैं।

कॉफी विद करण 9 की प्रीमियर डेट

बता दें, करण जौहर पिछले कई सालों से कॉफी विद करण को होस्ट करते आए हैं। हर सीजन में सेलेब्स को करण के साथ काउच पर सवालों के जवाब देते हुए देखा जाता रहा है। कई विवादित बयान भी इसी शो से निकले हैं। अब इसका नया सीजन ऑडियंस को एंटरटेन करने के लिए शुरू होने वाला है। इस बार का सीजन खास माना जा रहा है। इस बार कई नए सेलेब्स के साथ नई राज खुलने वाले हैं। ये नया सीजन दिवाली के आसपास जियो हॉटस्टार पर प्रीमियर होने की खबर है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजसलमान खान होंगे करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण 9’ के पहले मेहमान?