सलमान खान बने 'कॉफी विद करण 9' के पहले मेहमान, 20 सेकंड के प्रोमो में दिखी झलक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 9' के पहले मेहमान सलमान खान होंगे। शो का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। सलमान खान एकदम नए लुक में नजर आ रहे हैं। देखिए-

salman khan is the 1st guest of koffee with karan season 9
सलमान खान बने 'कॉफी विद करण 9' के पहले मेहमान

करण जौहर का 'कॉफी विद करण' का नया सीजन धमाकेदार होने वाला है। एक बार फिर सलमान खान इस आखिरी सीजन का हिस्सा बने नजर आएंगे। करण ने 'कॉफी विद करण 9' के पहले एपिसोड की पहली झलक शेयर कर दी है। साथ ही रिवील हो गया है कि इस शो के पहले मेहमान सलमान खान होने वाले हैं। शो के प्रोमो में सलमान को ब्लू रंग की शर्ट, ब्लैक पेंट में देखा जा सकता है। इस प्रोमो पर यूजर्स ने अपना रिएक्शन दिया है।

'कॉफी विद करण 9' के पहले मेहमान बने सलमान खान

'कॉफी विद करण 9' का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। शुरुआत हिंट से होती है। वीडियो क्लिप में पहले सलमान की झलक दिखाई जताई है। उनके हाथों का ब्रेसलेट, घड़ी और फिर खुद सलमान पाने नए हेयरस्टाइल के साथ पेश हो जाते हैं। 20 सेकंड के इस प्रोमो में दोनों बस इस बारे में बात करते हैं कि ये एपिसोड कहीं भी जा सकता है। मतलब 'कॉफी विद करण 9'के इस आखिरी सीजन के पहले एपिसोड में किसी भी बारे में बात हो सकती है। करण जौहर ने ये प्रोमो शेयर करते हुए अपने कैप्शन में लिखा, ‘एक आखिरी बार,एक कॉफी सिर्फ भाई के साथ।’

यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

सलमान खान 'कॉफी विद करण सीजन 9' के पहले गेस्ट होंगे, ये जानकर यूजर्स ने प्रोमो पर अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा, 'अब शो देखने में मजा आएगा', एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मुझसे इस एपिसोड का इंतजार नहीं हो रहा है', दूसरे यूजर ने लिखा, 'पहले एपिसोड में मजा आने वाला है', 'एक और यूजर ने लिखा, 'अगला गेस्ट कौन होगा?'

'कॉफी विद करण’ की शुरुआत

करण जौहर पिछले 20 सालों से 'कॉफी विद करण' के 8 सीजन होस्ट कर चुके हैं। इसकी शुरुआत साल 2004 में हुई थी। इन सीजन में ऐश्वर्या राय से लेकर शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, अमिताभ बच्चन जी दिग्गज एक्टर्स गेस्ट बने हैं। इसी शो पर कई ऐसे खुलासे और विवाद भी हुए हैं। अब करण जौहर अपना आखिरी सीजन लेकर आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस नए सीजन में शाहरुख खान, आमिर खान, करीना कपूर, सैफ अली खान, रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा समेत कई बड़े सेलेब्रिटी नजर आ सकते हैं। कुछ नए एक्टर्स भी करण जौहर के साथ शो का हिस्सा बने नजर आ सकते हैं। ये नया सीजन 14 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा।

आखिरी होगा ये सीजन

हाल में नए सीजन का प्रोमो शेयर करते हुए करण ने बताया था कि 'कॉफी विद करण 9' इस शो का आखिरी सीजन होगा। इसके बाद ये शो नहीं दिखेगा। ऐसी भी रिपोर्ट्स थी कि करण अपना कोई नया चैट शो ला सकते हैं। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजसलमान खान बने 'कॉफी विद करण 9' के पहले मेहमान, 20 सेकंड के प्रोमो में दिखी झलक