Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजsalman khan bigg boss 19, laughter chefs 3 most watched show on ott see
OTT Top 5:  सलमान खान के ‘बिग बॉस’ के आगे फीका पड़ा अमिताब का ‘KBC’, इंडियन आइडल ने बनाई जगह

OTT Top 5: सलमान खान के ‘बिग बॉस’ के आगे फीका पड़ा अमिताब का ‘KBC’, इंडियन आइडल ने बनाई जगह

संक्षेप:

OTT प्लेटफॉर्म्स पर सिर्फ फिल्में ही नहीं, बल्कि नॉन-फिक्शन शोज भी खूब पसंद किए गए हैं। ये वही शोज हैं जिन्हें टीवी पर जबरदस्त TRP मिलने के बाद OTT ऑडियंस ने भी पसंद किया। ये शोज इस पूरे हफ्ते में सबसे ज्यादा बार देखे गए।

Dec 08, 2025 08:52 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

1 से 7 दिसंबर 2025 के बीच कौन से रियलिटी शोज ने सबसे ज़्यादा व्यूवरशिप बटोरी, इसकी ताज़ा रिपोर्ट सामने आई है। जियोहॉटस्टार और सोनीलिव पर स्ट्रीम हो रहे ये शोज इस हफ्ते ऑडियंस की पहली पसंद बने हुए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बिग बॉस 19

सबसे ऊपर है जियोहॉटस्टार का सुपरहिट रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’।1–7 दिसंबर के बीच इसे 7.2 मिलियन लोगों ने देखा है। झगड़ों, प्लॉट ट्विस्ट्स और एंटरटेनमेंट से भरा यह सीजन लगातार ओटीटी पर छाया हुआ है। ये शो फिनाले वीक की वजह से भी खूब देखा और पसंद किया गया। सलमान खान की वजह से इसकी पॉपुलैरिटी हमेशा ऊपर ही रही है।

लाफ्टर शेफ्स सीजन 3

दूसरे नंबर पर है ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’, जिसे ऑडियंस ने भरपूर प्यार दिया है। पहले दोनों सीजन जबरदस्त हिट रहे थे। और अब तीसरा सीजन भी धमाका कर रहा है। इस कुकिंग और कॉमेडी के मज़ेदार कॉम्बिनेशन को इस हफ्ते 4.3 मिलियन व्यूज मिले। शो हर एपिसोड के साथ व्यूवरशिप में तेजी से पकड़ बना रहा है।

इंडियन आइडल सीजन 16

तीसरे नंबर पर है सोनीलिव का म्यूज़िकल रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल सीजन 16’, जिसे 1–7 दिसंबर के बीच 1.7 मिलियन ऑडियंस ने देखा। टैलेंटेड कंटेस्टेंट्स और इमोशनल सफर की वजह से यह लगातार चर्चा में बना हुआ है। इंडियन आइडल टीवी ऑडियंस का भी फेवरेट शो है।

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17

चौथे नंबर पर अमिताभ बच्चन का क्विज़ शो ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17’ बना हुआ है। ये शो सोनी चैनल के अलावा सोनीलिव पर भी स्ट्रीम हो रहा है। ज्ञान, कहानियों और इमोशनल कनेक्ट की वजह से इसकी व्यूवरशिप मजबूत बनी हुई है। इस हफ्ते शो को 1.5 मिलियन लोगों ने देखा है। इसके अलावा टीवी ऑडियंस अलग है।

बिग बॉस तमिल सीजन 9

पांचवें नंबर पर है जियोहॉटस्टार का तमिल रियलिटी शो ‘बिग बॉस तमिल सीजन 9’, जिसे इस हफ्ते 1.2 मिलियन व्यूज़ मिले। शो ने साउथ ऑडियंस के बीच अपनी पकड़ मजबूती से बनाए रखी है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।