'राइज एंड फॉल 2' से अश्नीर ग्रोवर की छुट्टी! अब ये पूर्व भारतीय क्रिकेटर संभालेंगे शो की कमान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के नए सीजन में बड़ा बदलाव हुआ है। अश्नीर ग्रोवर की जगह अब होस्ट की कुर्सी पर स्टार क्रिकेटर की एंट्री हुई है।

rise and fall host update
राइज एंड फॉल के होस्ट पर आया अपडेट

अमेजन प्राइम वीडियो अपने रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' का दूसरा सीजन लेकर आ रहा है। दिलचस्प बात यह है कि सीजन 2 को अब अश्नीर ग्रोवर होस्ट नहीं करेंगे। इस बार होस्ट की कमाल जाने-माने पूर्व भारतीय क्रिकेटर संभालेंगे। कौन? आइए बताते हैं।

किसने संभाली होस्ट की कुर्सी?

शुक्रवार को प्राइम वीडियो ने 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 की पहली झलक दिखाई। सामने आए पोस्टर में वीरेंद्र सहवाग पेंटहाउस का दरवाजा खोलते नजर आ रहे हैं। वहीं प्रोमो की शुरुआत में वीरेंद्र सहवाग अपनी जिंदगी के उतार-चढ़ाव पर मजेदार अंदाज में बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं।

क्या बोल रहे हैं लोग?

अश्नीर की जगह वीरेंद्र के होस्ट बनने पर लोगों के काफी पॉजिटिव रिएक्शंस आ रहे हैं। एक ने कमेंट में लिखा, 'अश्नीर से कहीं बेहतर हैं विरू।' दूसरे ने लिखा, 'विरू सर, आप किस लाइन में आ गए, हाहाहा।' तीसरे ने कमेंट कर लिखा, 'होस्ट के तौर पर विरू? यह दिलचस्प है।'

वीरेंद्र सहवाग का बयान

वहीं वीरेंद्र सहवाग ने बतौर होस्ट अपनी नई पारी शुरू करने पर कहा, ‘क्रिकेट का एक बड़ा सबक है—जब तक आखिरी गेंद न फिक जाए, जीत का दावा नहीं किया जा सकता। राइज एंड फॉल सीजन 2 इसी अनिश्चितता और रोमांच को बिल्कुल नए स्तर पर ले जाता है। एक होस्ट के तौर पर इस शो का जो पहलू मुझे सबसे ज्यादा रोमांचित करता है, वह है इसका अनप्रेडिक्टेबल नेचर है।’

वीरेंद्र सहवाग ने आगे कहा, 'यहां न तो जीत आसानी से मिलती है और न ही कोई पद स्थायी होता है। असली चुनौती सिर्फ शिखर तक पहुंचने की नहीं, बल्कि वहां खुद को बनाए रखने की है। आपको बखूबी पता होना चाहिए कि कब हमला करना है, कब अपना बचाव करना है और सबसे अहम इससे पहले कि खेल आपको पढ़े, आपको खेल को समझ लेना है। पैसे, रणनीति और हर पल बदलते समीकरणों की इस बाजी में एक छोटी-सी लापरवाही भी सबकुछ तबाह कर सकती है। मैं यह देखने के लिए बेहद उत्सुक हूं कि खिलाड़ी किस तरह जोखिम उठाते हैं, नए गठबंधन बुनते हैं और इस मुकाबले में अपनी छाप छोड़ते हैं।'

'राइज एंड फॉल' सीजन 2 के बारे में

पेंटहाउस और बेसमेंट की दो अलग-अलग दुनियाओं पर आधारित इस गेम में 15 सेलेब्रिटीज को दो हिस्सों में, 'रूलर्स' और 'वर्कर्स', में बांटा जाता है। जहां एक तरफ रूलर्स पेंटहाउस की तमाम सुख-सुविधाओं का लुत्फ उठाते हैं, वहीं दूसरी तरफ वर्कर्स को बेसमेंट की कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। इस खेल में हर फैसला, गठबंधन और चाल पासा पलट सकती है। जैसे-जैसे पैसा और प्रभाव दांव पर लगता है, कंटेस्टेंट्स के लिए अपनी रणनीति, सूझ-बूझ और खेल को सही समय पर समझ पाने की काबिलियत ही आगे बढ़ने का एकमात्र जरिया बनती है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजराइज एंड फॉल 2: अश्नीर ग्रोवर की छुट्टी, अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर संभालेंगे शो