Rise and Fall 2: करण पटेल के करारे जवाब से स्वरा भास्कर हुईं चुप, एक्टर बोले-मुझे आप पर दया आती…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राइज एंड फॉल 2 के नए एपिसोड में करण पटेल और स्वरा भास्कर के बीच तीखी बहस दिखी है। सोशल मीडिया पर यूजर्स करण पटेल के सपोर्ट में लिख रहे हैं। स्वरा को करारा जवाब देने के लिए एक्टर की तारीफ हो रही है।

rise and fall 2 karan patel biffiting reply to swara bhaskar
राइज एंड फॉल 2: करण पटेल के करारे जवाब से स्वरा भास्कर हुईं चुप

राइज एंड फॉल 2 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। इस बार शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट ही इसकी जान कहे जा रहे हैं। शो की शुरुआत में ही कंटेस्टेंट को एक दूसरे पर तीखे वार करते दिखाया गया था। स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच की तीखी नोकझोंक शो में भी दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर इस शो के हर एपिसोड की चर्चा हो रही है। सोमवार के एपिसोड के बाद सोशल मीडिया करण पटेल और स्वरा भास्कर ट्रेंड करने लगे। स्वरा को तगड़ा जवाब देने के लिए करण पटेल की तारीफ की जा रही है। वहीं स्वरा सपोर्टर उनका बचाव करते दिख रहे हैं।

करण पटेल ने दिया स्वरा भास्कर को ये जवाब

सोमवार के एपिसोड में करण पटेल और स्वरा के बीच तीखी बहस दिखाई दी। टीवी एक्टर करण ने स्वरा को उनके विवादों को उनकी पहचान बताई, साथ ही इस्माल कुबूल करने जैसा गंभीर मुद्दा भी उठाया गया। करण ने स्वरा से कहा-मैंने आपका काम नहीं देखा है, लेकिन मैंने आपको कुछ विवादों में जरूर देखा है। इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, तब तो आप मेरे फैन बन गए होंगे। टीवी एक्टर ने कहा, ‘ऐसा बिल्कुल नहीं है। मुझे आप जैसे लोगों पर दया आती है, जिन्हें सिर्फ अपनी रोजी-रोटी के लिए अपनों की ही बुराई करनी पड़ती है।’ करण ने आगे कहा, ‘छत्रपती संभाजी महाराज की आंखें निकाल ली गई थीं, उन्हें दिनों तक सताया गया। औरंगजेब ने उनसे इस्लाम स्वीकार करने को कहा था। उन्होंने दहाड़ कर कहा था, "अगर तुम अपनी बेटी भी मुझे दे दो, तब भी नहीं।" इसी तरह हम बचे हैं। हम आपके जैसे अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं कर सकते, जिन्हें हमारी विरासत तक समझ नहीं आती।’

राम मंदिर पर भी हुई चर्चा

आगे स्वरा ने जवाब देते हुए कि इससे बेहतर होता कि सभी भारतीय इन सब बातों के बजाय स्कूल में बनाने के बारे में सोचते। करण ने फिर से पलटवार किया और कहा, जो लोग 45 एकड़ में बने इंदिरा मेमोरियल का जश्न मनाते हैं और वही लोग 2 एकड़ में बनी राम मंदिर से नफरत करते हैं। उन्हें दूसरों को ज्ञान नहीं देना चाहिए।’

सोशल मीडिया यूजर्स ने दिया रिएक्शन

करण और स्वरा के बीच हुई ये तीखी नोकझोंक अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। X पर एक यूजर ने कल के इस एपिसोड का जिक्र करते हुए कहा कि पहली बार स्वरा की तगड़ा जवाब मिला है, एक और यूजर ने लिखा, ‘अब स्वरा को अक्ल आएगी, उससे भी टक्कर के लोग हैं।’ एक यूजर ने लिखा, ‘करण के इस जवाब पर हमें गर्व है’, एक अन्य यूजर ने लिखा कि किसी भी शो में हिंदू मुस्लिम जैसा मुद्दा नहीं उठाया जाना चाहिए।

राइज एंड फॉल 2 की शुरुआत

बता दें, 26 सितंबर, शनिवार को पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने राइज एंडफॉल के दूसरे सीजन की शुरुआत की थी। इस बार शो में 15 कंटेस्टेंट हैं जो बेसमेंट और पेंटहाउस के लिए लड़ते दिख रहे हैं। शो की शुरुआत में बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला और स्वरा भास्कर के बीच बहस दिखी थी। सिवेत तोमर ने भी आते ही अपना रंग दिखा दिया। हालांकि, सिवेत को शहजाद पूनावाला के साथ हाथापाई करने की सजा भुगतनी पड़ी। उन्हें शो से बाहर कर दिया गया। करण पटेल और स्वरा भास्कर जो पेंटहाउस में थे उन्होंने इसका विरोध किया। अब नए एपिसोड का इंतजार हो रहा है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजराइज एंड फॉल 2: करण पटेल के करारे जवाब से स्वरा भास्कर हुईं चुप