राजकुमार हिरानी की वेब सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो का टीजर देखा? लोग बोल रहे जीनियस
3 इडियट्स के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी अपनी पहली वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं। इसमें उनका बेटा वीर हिरानी भी है। सीरीज का टीजर आ चुका है जो लोगों को इंट्रेस्टिंग लग रहा है, आप भी देख लें।

राजकुमार हिरानी ने अपनी चर्चित टीवी सीरीज प्रीतम और पेड्रो का टीजर रिलीज कर दिया है। इस वेब शो के साथ वह ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म 3 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर होगी। मूवी का टीजर काफी क्रिएटिव और फनी लग रहा है। राजू ने अपनी कास्ट को इंट्रोड्यूस किया है। मूवी में राजकुमार हिरानी का बेटा वीर भी है। सीरीज में अरशद वारसी, बोमन ईरानी, मोना सिंह, विक्रांत मैसी जैसी जबरदस्त कास्ट है।
आ रहे हैं प्रीतम ओर पेड्रो
राजकुमार हिरानी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, आपका अटेंशन हैक करने आ रहे हैं, प्रीतम एंड पेड्रो। हॉटस्टार स्पेशल, प्रीतम पेड्रो, 3 जुलाई से जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे। टीजर में कैरेक्टर्स का इंट्रोडक्शन एक राइम में किया गया है। अरशद प्रीतम बने हैं, वीर पेड्रो। विक्रांत मैसी मार्टिन के रोल में हैं। मोना सिंह अपने ओरिजनल नाम के साथ ही हैं। बोमन ईरानी क्लास में पढ़ाते दिखते हैं। टीजर से सीरीज के प्लॉट का पता नहीं चल पा रहा। ऐसा लग रहा है कि प्रीतम और पेड्रो की जोड़ी प्रॉब्लम सॉल्व करते-करते खुद प्रॉब्लम में आ जाती है। साथ ही दोनों के काम करने का तरीका अलग है, इस जोड़ी में भी प्रॉब्लम है।
लोगों ने राजू को कहा जीनियस
यूट्यूब पर इस टीजर की लोग तारीफ कर रहे हैं। एक दर्शक ने कमेंट किया है, राजकुमार हिरानी लेजंड डायरेक्टर हैं। एक ने लिखा है, राजू सर जीनियस हैं, बॉलीवुड में उनका किसी से मुकाबला नहीं। एक और कमेंट है, कंटेट किंग राजू हिरानी। एक ने लिखा है, गजब ये तो अलग ही लेवल है।
क्यों बनाई वेब सीरीज
राजकुमार हिरानी एक स्टेटमेंट में बता चुके हैं कि प्रीतम और पेड्रो में बहुत सारा ह्यूमर, गर्मजोशी और पागलपन है। लॉन्ग फॉर्मैट में बन रही है तो कैरेक्टर्स को अपनी जर्नी एक्सप्लोर करने में ज्यादा टाइम मिल जाएगा। उन्होंने जियो हॉटस्टार से पार्टनरशिप पर खुशी जताई है।
क्या थी पहली झलक
राजू हिरानी ने वेब सीरीज की पहली झलक दी थी इसमें बीच पर एक एटीएम खड़ा था। इसके सहारे दो लोग खड़े थे। एक ने पुलिस की ड्रेस पहन रखी थी दूसरा शर्ट-पैंट्स टाई में था। कहानी की मिस्ट्री अभी भी बरकरार है। IMDb के मुताबिक यह कॉमेडी-ड्रामा है। इसमें एक केस को सॉल्व करने के लिए दो तरह के पुलिस अफसर साथ काम करते हैं। एक पुराने तरीके अपनाने वाला है। दूसरा टेक-सैवी है और पड़ताल के लिए मॉडर्न ट्रिक्स का इस्तेमाल करता है। अब अपराधों की गुत्थी सुलझाने में दोनों के बीच की गुत्थी कई बार उलझती है।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


