प्राइम वीडियो पर अगस्त में आएंगी 10 फिल्में और सीरीज, 1 अगस्त को रिलीज हो रहीं 4

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Prime Video August Release: प्राइम वीडियो पर अगस्त के महीने में कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं, इसकी एक लिस्ट हम आपको बता रहे हैं

Prime Video August Release
प्राइम वीडियो पर अगस्त के महीने में 10 फिल्में और सीरीज होंगी रिलीज

प्राइम वीडियो पर पूरे अगस्त में कुछ शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इस लिस्ट में रियलिटी शो से लेकर रोमांटिक फिल्में शामिल हैं। प्राइम वीडियो पर अगस्त के महीने में रिलीज होने वाली 10 फिल्में और सीरीज के नाम हम आपको बता रहे हैं। आइए जानते हैं अगस्त के महीने में क्या-क्या देख पाएंगे फैंस।

1. ब्लू वेलवेट

रिलीज डेट: 1 अगस्त

फिल्म/सीरीज के बारे में: ब्लू वेलवेट साल 1986 में रिलीज हुई एक साइकोलॉजिक्ल थ्रिलर फिल्म है। ये फिल्म ऑस्कर के लिए भी नॉमिमेट हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है। फिल्म को डेविड लिंच ने डायरेक्ट किया है।

2. फारगो

रिलीज डेट: 1 अगस्त

फिल्म/सीरीज के बारे में: फारगो साल 1996 में रिलीज हुई थी। यह एक डार्क कॉमेडी साइकोलॉजिक्ल थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है। फिल्म दो ऑस्कर जीत चुकी है।

3. फाइटिंग विद माई फैमिली

रिलीज डेट: 1 अगस्त

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। फाइटिंग विद माई फैमिली एक बायोग्राफिक्ल फिल्म है। ये फिल्म WWE सुपरस्टार पैज और जैक की कहानी दिखाती है। फिल्म की आईएमीडीबी रेटिंग 7 है।

4. नो वे आउट

रिलीज डेट: 1 अगस्त

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये फिल्म साल 1987 में रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है। नो वे आउट एक पॉलिटिक्ल थ्रिलर रोमांटिक फिल्म है। एक नेवी ऑफिसर पेंटागन में नौकरी करता है और उस वक्त वो एक पॉलिटिक्ल और रोमांटिक अफेयर में फंस जाता है।

5. स्टर्लिंग प्वाइंट

रिलीज डेट: 5 अगस्त

फिल्म/सीरीज के बारे में: स्टर्लिंग प्वाइंट एक मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज है। एनी और उसके जुड़वा भाई को उनके सिंगल पिता पालते हैं। दोनों का जीवन तब बदलता है जब उन्हें पता चलता है कि उनके दादा जी उनके लिए एक द्वीप विरासत में छोड़कर गए हैं।

6. वधांधी

रिलीज डेट: 7 अगस्त

फिल्म/सीरीज के बारे में: वधांधी का सीजन 2 रिलीज होने वाला है। ये एक तमिल क्राइम थ्रिलर सीरीज है। सीरीज के पहले सीजन की आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है। सीजन 2 में आप देखेंगे कि एक हाईवे पर एक कंकाल मिलने से हड़कंप मच जाता है। इसके बाद इस केस की जांच शुरू होती है।

7. बीस्ट रेस

रिलीज डेट: 7 अगस्त

फिल्म/सीरीज के बारे में: बीस्ट रेस एक साइंस फिक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म है। एक निडर लड़के को अपनी बहन को बचाने के लिए एक जानलेवा रेस जीतनी है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है।

8.रीचर सीजन 4

रिलीज डेट: 12 अगस्त

फिल्म/सीरीज के बारे में: रीचर एक अमेरिकी एक्शन थ्रिलर सीरीज है। इसका सीजन 4 प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाला है। इस शो के पिछले तीन सीजन्स की आईएमडीबी रेटिंग 8 है।

9. द ट्रेटर्स

रिलीज डेट: 13 अगस्त

फिल्म/सीरीज के बारे में: द ट्रेटर्स का सीजन 2 रिलीज होने वाला है। करण जौहर इस रियलिटी शो को होस्ट करेंगे। सीजन 1 को काफी पसंद किया गया था। इस शो में मुनव्वर फारूकी और रिया चक्रवर्ती जैसे सेलेब्स नजर आएंगे।

10. द लास्ट सनराइज

रिलीज डेट: 26 अगस्त

फिल्म/सीरीज के बारे में: द लास्ट सनराइज एक रोमांटिक फिल्म है। एक यंग अमेरिकी लड़की जो बीमारियों से जूझ रही होती है उसे छुट्टियों के दौरान एक लोकल लड़के से प्यार हो जाता है। इस प्यार को पाने के लिए उसके सामने चुनौतियां हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजप्राइम वीडियो पर अगस्त में आएंगी 10 फिल्में और सीरीज, 1 अगस्त को रिलीज हो रहीं 4