प्राइम वीडियो पर आज मंगलवार को छाई ये साउथ फिल्में, 10 की लिस्ट में सिर्फ 2 हिंदी मूवी ट्रेंड में

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

प्राइम वीडियो पर आज मंगलवार को साउथ फिल्में चमक रही हैं।  देशभर में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों की लिस्ट में सबसे आगे ये एक्शन फिल्म बनी हुई है। इस लसित में सिर्फ 2 हिंदी फिल्मों को जगह मिली हुई है। ये रही लिस्ट-

Prime video tuesday trending movies
प्राइम वीडियो पर मंगलवार को छाई ये साउथ फिल्में,

प्राइम वीडियो पर आज मंगलवार को शानदार फिल्मों का धमाका हो रहा है। ऐसी 10 फिल्मों की लिस्ट आपको बताने जा रहे हैं जो देशभर में आज सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं। सबसे हैरानी वाली बात ये है कि इस बार साउथ फिल्में छाई हुई हैं। इस लिस्ट में सिर्फ 2 हिंदी फिल्मों को जगह मिली है और जो नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है उस फिल्म को IMDB पर सिर्फ 3.2 की रेटिंग मिली हुई है।

मगुदम

मगुदम एक तमिल एक्शन, थ्रिलर फिल्म है जो एक ऐसी बाप बेटे की कहानी पास बेस्ड है जो अलग हैं। एक अमीर, पावरफुल पिता और उसका मीडिल क्लास बेटा। फिल्म प्राइम वीडियो पर आज नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। हालांकि इस फिल्म को IMDB पर सिर्फ 3.2 की रेटिंग मिली हुई है।

बबिता सिंह रिपोर्टिंग

हाल में प्राइम पर एक हिंदी फिल्म बबिता सिंह रिपोर्टिंग आई है। फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला की है जो परिवार और पुलिस की नौकरी में बीच फंसी है और अपने दोस्त के कातिल का पता लगाती है। फिल्म आज नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म को 6.3 की रेटिंग मिली हुई है।

बबिता सिंह रिपोर्टिंग

रनर

एक इंग्लिश फिल्म रनर पसंद की जा रही है। ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है जिसकी कहानी मारिया मार्टेन के इर्दगिर्द घूमती है। ये फिल्म आज नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है।

ड्रान टुगेदर

ड्रान टुगेदर ओरिजिनल स्पैनिश भाषा में बनाई गई रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है जिसे आप इंग्लिश समेत अन्य भाषाओं में देख सकते हैं। इस फिल्म को ऑस्कर पेद्राज़ा ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म आज नंबर 4 पर ट्रेंड कर रही है।

देऊल बंद 2

देऊल बंद 2 नाम की एक मराठी फिल्म खबरों में बनी हुई है। ये एक भक्ति फिल्म है। ये एक परिवार की कहानी है जो कष्ट भोग रहे हैं फिर एक औरत को शक्तियां मिलती हैं। फिल्म नंबर 5 पर ट्रेंड कर रही है।

Rakkasapuradhol

Rakkasapuradhol नाम की एक कन्नड़ फिल्म ऑडियंस के बीच छाई हुई है। ये एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर फिल्म है जसे रवि सारंगा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में राज बी शेट्टी नजर आ रहे हैं ये फिल्म आज नंबर 6 पर ट्रेंड कर रही हैं।

मोंस्टर आइलैंड

एक जापानी फिल्म जिसे आप इंग्लिश में भी देख सकते हैं। इसका नाम है मोंस्टर आइलैंड। ये एक सर्वाइवल हॉरर फिल्म है जसी माइक ने डायरेक्ट किया है; ये फिल्म आज नंबर 7 पर ट्रेंड कर रही है।

अरुलवान

तमिल फिल्म अरुलवान IMDB पर 8 से ऊपर की रेटिंग पाने वाली शानदार फिल्म है। इस फिल्म की कहानी आदिवासी लोगों और उनके अशिक्षित होने पर बेस्ड है। फिल्म की बाल कलाकार करुंजी इसकी जान है। ये फिल्म आज नंबर 8 पर ट्रेंड कर रही है।

फिल्म अरुलवान की कहानी

Pallaburusu

एक तेलुगू फिल्म है Pallaburusu। एक हंसने और हंसाने वाली फिल्म है जिसे उदय चौहर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म नंबर 9 पर ट्रेंड कर रही है।

गवर्नर

मनोज बाजपाई की एक फिल्म प्राइम पर आई है गवर्नर। इस फिल्म की कहानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर A रमनन पर बेस्ड है। फिल्म फाइनेंसियल थ्रिलर पर बेस्ड है जो आज नंबर 10 पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म को IMDB पर 6.5 की रेटिंग मिली हुई है। इस फिल्म को थिएटर ऑडियंस ने बेशक उतना प्यार नहीं दिया था, लेकिन अब ये फिल्म प्राइम वीडियो पर छाई हुई है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजप्राइम वीडियो पर मंगलवार को छाई ये साउथ फिल्में, सिर्फ 2 हिंदी मूवीज को मिली जगह