8 रेटिंग वाली फिल्म की कहानी कर देगी हैरान, एक आदिवासी बच्ची ऐसे बदल देती है जिंदगियां

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

प्राइम वीडियो पर फिल्म अरुलवान ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म की कहानी शानदार है। एक छोटी आदिवासी लड़की जो शिक्षा के दम पर अपने गांव को बचा लेती है। फिल्म को IMDB पर भी शानदार रेटिंग मिली है।

arulvaan story
फिल्म अरुलवान की कहानी

प्राइम वीडियो पर एक तमिल फिल्म अरुलवान ट्रेंड कर रही है। फिल्म की कहानी एक ऐसे मुद्दे पर है जिसके बारे में आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। कहानी एक आदिवासी गांव और वहां रहने वाले अनपढ़ लोगों की है। फिल्म में शिक्षा के महत्व को दिखाया गया है। लेकिन कहानी इतनी भी साधारण नहीं है। इस फिल्म में सस्पेंस और थ्रिलर खूब मिलेगा। शायद इसलिए इस फिल्म को IMDB पर शानदार 8 की रेटिंग मिली है।

आदिवासी गांव की कहानी

फिल्म अरुलावान की कहानी एक आदिवासी गांव में रहने वाले अनपढ़ लोगों की है। ऐसे लोग जो शहरी जीवन से दूर पहाड़ों और जंगलों के बीच अपनी अलग दुनिया में रहते हैं। ऐसे लोग जिन्होंने कभी बड़ी बिल्डिंग, पक्की सडकें नहीं देखी। फिल्म की शुरुआत घने जंगल में रह रहे आदिवासी लोगों से होती है। वो अपने संघर्षों के साथ जीवन जे रहे हैं। एक ऐसा आदिवासी गांव है जहां शिक्षा का नहीं है। बच्चे जंगलों में खेलकूद करके दिन काट देते हैं। इसी आदिवासी समूह में एक कुरंजी नाम की बच्ची है जो पढ़ना चाहती है। किताब के फटे पन्नों को वो ऐसे निहारती है जैसे उसे सबसे कीमती चीज क्यों मिल गई हो।

कुरंजी अपने गांव को बचाने के लिए लड़ती है

कुरुंजी अपने पिता से जिद्द कर शहर पहुंच जाती है। वो पक्की सड़कों को देखती है, बड़ी बिल्डिंग उसे हैरान करती है। वो स्कूल देखकर खुश हो जाती है। स्कूल जाते बच्चों की यूनिफार्म उसे अट्रेक्ट करती है। लेकिन उसे स्कूल का चौकीदार बेइज्जत करता है। उसे धक्का देकर भगा देता है। कुरंजी के पिता बेटी की इस हालत को देखकर दुखी हो कर रो पड़ता है। लेकिन कुरंजी अब शब्दों को जोड़ना सीख लेती है। वो शब्दों की पहचान करना सीख गई है।

कुरंजी कलेक्टर तक पहुंचती है

ऐसे एक दिन गांव को एक नोटिस मिलता है। फिल्म का विलेन इस जगह को हथियाने के लिए एक नोटिस भिजवाता है। इस नोटिस में में क्या लिखा है ये कोई नहीं जानता। गांव के लोग अनपढ़ हैं। लेकिन उनपर दबाव बनाया जाता है कि वो नोटिस पर अंगूठा लगाकर गांव की जमीन विकास के लिए दे दें। लेकिन कुरंजी समझ जाती है कि ये गांव के लिए सही नहीं है। वो पढ़ना शुरू देती है और नोटिस पर लिखे कलेक्टर की जानकारी लेकर उससे मिलने निकल पड़ती है।

कुरंजी पर सबको गर्व होता है

कुरंजी रात के अंधेरे में शहर जाती है। अकेली, वोलोगों से लिफ्ट मांगती है और सरकारी दफ्तर डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर के ऑफिस पहुंच जाती है। उसके हाथ में वो नोटिस होता है। कुरंजी बड़ी मेहनत से कलेक्टर तक पहुंच जाती है। उसकी बात अब सुनी जाती है। कलेक्टर एक टीम का गठन करता है और आदिवासी गांव की सही स्थिति का पता लगाने का आदेश देता है। उसे पता चलता है कि कुछ लोग अवैध तरीके से उस जगह को हडपना चाहते हैं। दूसरी तरफ विलेन को पता चल जाता है कि कुरंजी बड़े अधिकारियों तक पहुंच गई है। ऐसे में उसकी जान को भी खतरा होता है। लेकिन कलेक्टर उसे अपनी बेटी मान कर उसकी रक्षा करता है। कहानी के अंत में कलेक्टर की मदद से कुरंजी अपने गांव को बचा लेती है। गांव वालों को समझ आता है कि शिक्षा कितनी जरूरी है। अगर कुरंजी इतनी समझदार नहीं होती तो वो शायद कभी गांव को नहीं बचा पाती। कुरंजी के पिता को भी उस पर गर्व होता है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीज8 रेटिंग वाली फिल्म की कहानी कर देगी हैरान, प्राइम वीडियो पर ट्रेंडिंग