प्राइम वीडियो की नंबर 1 साउथ फिल्म ‘मिस्टर मिडिल क्लास’ की कहानी उड़ाएगी होश, IMDB पर मिली इतनी रेटिंग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आज शनिवार को प्राइम वीडियो पर एक साउथ फिल्म छाई हुई है। इस फिल्म का नाम है ‘मिस्टर मिडिल क्लास’। इस फिल्म की कहानी आपको इम्प्रेस कर देगी। शुरू से अंत तक ये कहानी आप पर गहरा प्रभाव छोड़ती है।

mister middle class story will impress you
फिल्म ‘मिस्टर मिडिल क्लास’ की कहानी उड़ाएगी होश

प्राइम वीडियो पर इस हफ्ते शानदार फिल्में रिलीज हुई हैं। उनमें से एक ऐसी भी फिल्म है जो आते ही नंबर 1 पर ट्रेंड करने लगी। इस तेलुगू फूलम का नाम है ‘मिस्टर मिडिल क्लास’। इस फिल्म की कहानी प्रभाव छोड़ने वाली है। इसलिए आज शनिवार को पूरे देश में ये फिल्म सबसे ज्यादा देखी जा रही है। फिल्म की कहानी हीरो और भगवान विष्णु के साथ उसके रिश्ते की है। कर्ज में डूबने वाले इस शख्स को कैसे भगवान विष्णु का सराहा मिलता है ये दिखाया गया है। IMDB पर इस फिल्म को 6.5 की रेटिंग मिली हुई है।

फिल्म मिस्टर मिडिल क्लास की कहानी

फिल्म की कहानी एक विष्णु भक्त वेंकटरमण से होती है। वो घर में पेरूमल यानी भगवान विष्णु की पूजा करता है। सुबह शाम भगवान को अगरबत्ती दिखाता है पाठ करता है। वेंकटरमण को यकीन होता है एक दिन भगवान उसकी जरूर सुनेंगे। लेकिन इसमें सालों बीत जाते हैं। उसके घर में खाने को खाना नहीं है, एक प्रेग्नेंट बहन साथ रहती है। बच्चा है जो स्कूल जाता है, जिसकी फीस नहीं दी गई है। पत्नी को विदेश घुमाने का वादा सालों पहले किया था। लेकिन वो जिंदगी में कुछ नहीं कर पाया। पत्नी के गहने बेच कर एक बिज़नस शुरू किया था जो डूब गया। कर्जा इतना है कि हर दो दिन में साहूकार घर आते कर्जा मांगने आते हैं। वेंकटरमण हर दिन विष्णु भगवान के मंदिर जाता है और वहां के पंडित के साथ उसका एक जुड़ाव हो जाता है।

फिल्म ‘मिस्टर मिडिल क्लास’ की कहानी उड़ाएगी होश

वेंकटरमण औएर भगवान विष्णु का रिश्ता

एक दिन साहूकार घर आता है और पैसों के लिए धमकी देता है। ऐसे में उसकी पत्नी अपने बचे हुए गहने और मंगलसूत्र उतार कर देती है। वेंकटरमण इन गहनों को बेचकर कर्ज चुकाने के लिए पैसे लाता है। लेकिन तभी वो देखता है कि मंदिर के पंडित की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। वो उसे हॉस्पिटल लेकर जाता है। वहां डॉक्टर पंडित को बचाने के लिए मोटा बिल बना देता है। पंडित को बचाने के लिए वेंकटरमण अपना सारा पैसा दे देता है। जब वो घर पहुंचता है तो साहूकार उसकी इस दरियादिली को देखकर प्रभावित होता है। लेकिन पत्नी निराश हो जाती है। इसी बीच वेंकटरमण की एक चौकीदार की नौकरी लग जाती है।

वेंकटरमण को मिलता है खजाना

वो मंदिर की चौकीदारी करता है तो उसे भगवान विष्णु के दर्शन होते हैं। पहले तो उसे यकीन नहीं होता। लेकिन बाद में वो समझ जाता है कि यही उनके भगवान है। उसे लाखों और करोड़ों के गहने मिलते हैं। पहले उसे शक होता है कि ये गहने नकली है तो वो हाथ का एक ब्रेसलेट लेकर ज्वेलर के पास जाता है। उसे पता चलता है कि ये अकेला ब्रेसलेट 5 लाख का है। वो घर वापस जाता है और उसे ओअता चलता है कि पत्नी ने सारे गहने नकली समझ कर पानी में फेंक दिए हैं। इसी बीच ज्वेलर वेंकटरमण पर झूठा चोरी का केस लगा देता है और उसके साथ से वो ब्रेसलेट भी चला जाता है।

पैसों की बरसात

वेंकटरमण मरने की कोशिश करता है। तभी उसे फिर से भगवान विष्णु के दर्शन होते हैं। वो उसे एक ऐसी किताब देते हैं जिसमें वो अपनी 13 इच्छाओं को लेकर पूरा करवा सकता है। लेकिन वो किताब ऑटो में भूल आता है। बाद में जब ऑटो ड्राईवर उसे वो किताब लौटाने आता है तो वो उसे इनाम में 1 करोड़ रुपए देता है। इसके बाद वो अपनी इच्छाएं पूरी करता है। लेकिन कहानी में आगे ट्विस्ट तब आता है जब इस किताब का गलत इस्तेमाल होने लगता है।

कहानी का अंत

कहानी में आगे वेंकटरमण की पत्नी पर मुसीबत आती है और वो गुंडों से लड़ाई कर उस किताब के आखिरी पेज पर लिखता है कि जो भी उसने अभी तक मांगा था वो सब वापस ले लो। ऐसे में सब कुछ पहले जैसा हो जाता है। वेंकटरमण वापस अपनी सिक्यूरिटी गार्ड की नौकरी पर चला जाता है। और अंत में उसे वो गहने भी मिल जाते हैं जो उसकी पत्नी ने पानी में फेंक दिए थे। वो उन गहनों को मंदिर में जाकर वापस भगवान पर चढ़ा देता है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीजप्राइम वीडियो की नंबर 1 साउथ फिल्म ‘मिस्टर मिडिल क्लास’ की कहानी उड़ाएगी होश