प्राइम वीडियो की एक ऐसी साउथ फिल्म जिसे IMDb पर मिली है 8.3 की रेटिंग, कहानी का एंड झकझोर देगा

Feb 08, 2026 06:53 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेज़न प्राइम वीडियो पर एक तेलुगू फिल्म ट्रेंड में बनी हुई है। इस फिल्म की कहानी होश उड़ाने वाली है। एक ऐसी कहानी जिसे IMDb पर 8.3 रेटिंग मिली है। इस साउथ फिल्म को ऑडियंस से भी जबरदस्त रिएक्शन मिला था।

प्राइम वीडियो की एक ऐसी साउथ फिल्म जिसे IMDb पर मिली है 8.3 की रेटिंग, कहानी का एंड झकझोर देगा

ऑडियंस में साउथ फिल्मों का जबरदस्त क्रेज है। कई साउथ फिल्मों के हिंदी रीमेक बनाकर पैसा कमाया गया है। कई फिल्मों के हिंदी डब वर्जन को भी ऑडियंस ने पसंद किया है। अब एक ऐसी ही फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर ट्रेंड में बनी हुई है। कुछ समय पहले OTT पर तेलुगू फिल्म ढंडोरा आई थी। इस फिल्म में एक्टर शिवाजी, बिंदु माधवी, नवदीप, नंदू, रवि कृषण, मनिका चिक्कला जैसे एक्टर्स ने काम किया है। इस फिल्म की कहानी को इतना पसंद किया गया कि IMDb पर जबरदस्त रेटिंग मिली है।

ढंडोरा की कहानी

इंडियन सिनेमा में कई ऐसी फिल्में बनी है जिसमें जातिवाद, अंतर्जातीय विवाह, लव स्टोरी को दिखाया गया है। मराठी फिल्म सैराट, हिंदी फिल्में धड़क और धड़क 2 ऐसे ही मुद्दों पर बनी फिल्में हैं जिन्हें पसंद किया गया है। कुछ इसी तरह की एक तेलुगू फिल्म ढंडोरा भी है जो छाई हुई है। ये एक सोशल ड्रामा है फिल्म है जो सवा दो घंटे लंबी है। फिल्म का बैकड्राप 2004 पर बेस्ड है। फिल्म में दो लव स्टोरी, और जाति पर बेस्ड कहानी दिखाई गई है।

dhandoraa

फिल्म का सेकंड हाफ

फिल्म की कहानी गांव में जातिवाद, ऊंची-नीची जाति, वहां के लोगों की कहानी दिखाई गई है। फिल्म की यही कहानी ऊंची जाति के जमींदार शिवाजी के इर्दगिर्द घूमती है। शिवाजी की एक बेटी है सुजाता जिसे एक नीची जाति के लड़के रवि से प्यार हो जाता है। जब ये बात शिवाजी को पता चलती तो वो एक बड़ा फैसला लेता है जिसके बाद कहानी में तगड़ा ट्विस्ट आता है। ये फिल्म लव स्टोरी की आढ़ में शानदार कहानी रखती है। एक ऐसी कहानी जिसके सेकंड हाफ में लगातार नए ट्विस्ट आते हैं जो आपको सीट से हिलने नहीं देते।

फिल्म के हैरान वाले सीन

फिल्म की शुरुआत में एक सीन आता है जब एक बुजुर्ग महिला की डेड बॉडी को रस्सी से बांध कर नीचे उतारा जा रहा था। बाद में पता चलता है कि जिस रास्ते से बॉडी आ सकती थी उस रास्ते पर किसी ने मंदिर बनवाया है इसलिए छोटी जाति के लोगों को ऐसे रास्ते अपनाने पड़ते हैं। एक सीन ऐसा भी है जब डेड बॉडी को इधर-उधर ले जाया जाता है। फिल्म के कई सीन होश उड़ा देते हैं। कहानी का क्लाइमेक्स हैरान करने वाला है। इस फिल्म को IMDb पर 8।3 की रेटिंग मिली हुई है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।